फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali_bus stand_road_recarpating

मोहाली बस स्टैंड जाने वाली रोड होगी चकाचक

Fri, 13 Dec 2013 05:47 PM IST
अमर उजाला / मोहाली
अमर उजाला / मोहाली Updated Fri, 13 Dec 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
mohali_bus stand_road_recarpating
वेरका चौक से नए बस स्टैंड, कमला मार्केट होते हुए गायत्री शक्तिपीठ तक जाने वाली सड़क पर लोगों को अब गाड़ी चलाते हुए परेशानी नहीं आएगी। सड़क पर रोजाना होने वाले हादसे भी रुकेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन ने काफी समय बाद सड़क की सुध ले ली है। वीरवार को सड़क बनाने का काम शुरू हो गया। इस दौरान पहले सड़क पर पत्थर एवं मिट्टी की परत डाली गई। इसके साथ ही लुक डालने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न चरणों में सड़क का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक सड़क बनाने का काम वेरका चौक के पास से शुरू किया गया। निर्माण कार्य के चलते सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए रोक दिया गया गया। वीरवार को पूरा दिन मुलाजिम काम पर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के लेवल को प्रमुखता दी जा रही है। सड़क का काम देख रहे अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क को काफी मजबूत बनाया जाएगा। सड़क पर विभिन्न चरणों में लुक डाली जाएगी।

जब अफसरों द्वारा इसके पास कर दिया जाएगा। तभी अगले चरण काम होगा। लुक के तापमान समेत सभी चीजों को देखा जा रहा है।

जिक्रयोग है कि यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। यह सीधे सेक्टर-55 से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। शहर के प्रमुख प्रवेश द्वार भी है। दूसरा जब नया बस स्टैंड शुरू जाएगा। उस दौरान इसी सड़क पर सबसे अधिक आवाजाही रहेगी।

सड़क पर जल भराव की नहीं आएगी समस्या
गायत्री शक्ति पीठ से लेकर नए बस स्टैंड तक की सड़क पर भविष्य में जलभराव नहीं होगा। गमाडा ने इस समस्या से लोगों को सदा के लिए निजात दिला दी है। सड़क के दोनों तरफ ड्रेनेज लाइन डाली गई है।

लाइनों की सफाई के लिए उचित दूरी पर मेनहोल बनाए गए हैं। इसके लिए गमाडा के इंजीनियरिंग विंग ने स्पेशल प्लान बनाया था। उसी के तहत सारी कार्रवाई की गई।

सड़क के दोनों साइड लगेंगी आकर्षक लाइट्स
गमाडा ने गायत्री शक्ति पीठ से लेकर नए बस स्टैंड तक जा रही सड़क के दोनों साइड आकर्षक लाइट लगाने का फैसला लिया है। लाइटों का काम प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया है।


जैसे ही सड़क संबंधी अन्य काम पूरे हो जाएंगे। इसके बाद लाइट्स लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लाइटों में विशेष किस्म के सेंसर होंगे। जैसे ही मौसम खराब होगा। लाइट्स अपने आप जलना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed