{"_id":"e2c520acd3749e0983bca4046e47beb9","slug":"mohali-administration-will-release-uid-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करे, असलहे का यूआईडी नंबर जारी कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करे, असलहे का यूआईडी नंबर जारी कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
मोहाली जिले के असलहा लाइसेंस धारकों को सरकार अब यूआईडी नंबर जारी करेगी। जल्द से जल्द जारी करवा लें। यह प्रक्रिया आने वाले 17 दिनों में पूरी की जाएगी। 29 फरवरी तक सभी को यूआईडी नंबर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी एडीसी पूनमदीप कौर ने वीरवार को प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों के मीटिंग में दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि इस काम के लिए फेज-1 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में एक स्पेशल कमरा बनाया गया है। कमरा नंबर 112 में असलहा धारकों की सुविधा के लिए एक कंप्यूटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
जिले जिन असलहा धारकों ने अभी तक अपने असलहे के लाइसेंस के यूआईडी नंबर जारी नहीं करवाए है। वह तुरंत इस संबंध में प्रबंधकीय कांप्लेक्स से संपर्क करे।
प्रशासन ने साफ किया है कि जो तय समय अवधि में अपने असलहा लाइसेंस को यूआईडी नंबर नहीं लगवाएंगे, उनके असलहा लाइसेंस वैलिड नहीं माने जाएंगे।