{"_id":"264a59701bfad23fe060f8aa3537cc54","slug":"moga-sub-inpector-fell-from-fifth-floor-of-screteriate-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय की 5वीं मंजिल से गिरा एसआई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय की 5वीं मंजिल से गिरा एसआई, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा में वायरलेस सब इंस्पेक्टर जिला सचिवालय की पांचवी मंजिल से गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जिला पुलिस प्रमुख दफ्तर में तैनात था।
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड का कहना है कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है।
थाना सिटी एसएचओ जसवरिंदर सिंह ने बताया कि वायरलेस सब इंस्पेक्टर मृतक हरदेव सिंह शाम तीन बजे जिला सचिवालय की 5वीं मंजिल पर गए थे।
वहां चक्कर आने के कारण वह नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हरदेव सिंह विभागीय नियमों के अनुसार अपनी 58 वर्ष की सर्विस पूरी कर चुके थे। वह पंजाब सरकार की सेवानिवृत्ति के बाद सेवा काल में बढ़ोतरी की नीति के अंतर्गत बतौर वायरलेस सामान स्टोर इंचार्ज की ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन