फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moga police Two accused of shooting bakery owner in Ludhiana

Moga: लुधियाना में बेकरी मालिक को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोगा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया काबू

Thu, 29 Aug 2024 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 12:29 PM IST
सार

मोटर साइकिल पर आए तीन युवकों ने 26 अगस्त को एसबीआई एजेंट के दफ्तर में फायरिंग करके लूट करने की कोशिश की थी। इसके बाद आरोपी 28 अगस्त को लुधियाना के राज गुरु नगर में एक बेकरी मालिक को गोली मारकर फरार हो गए थे। इनके एक साथी की तलाश जारी है। जगमीत सिंह और विकास कुमार पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Moga police Two accused of shooting bakery owner in Ludhiana
जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के राजगुरु नगर में बुधवार को एक बेकरी मालिक को गोली मारकर फरार हुए गोपी लाहौरिया गैंग के दो शातिरों को मोगा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से दो पिस्टल, दो मोबाइल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


इन्हीं दोनों आरोपियों ने मोगा में 26 अगस्त को एसबीआई की एजेंट के दफ्तर में फायरिंग करके लूट करने की भी कोशिश की थी। दोनों आरोपियों ने दिल्ली कॉलोनी में पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी जख्मी हो गया। उसे मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


रुकने का इशारा करने पर की थी फायरिंग

मोगा एसएसपी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान शक के आधार पर एक सफेद एक्टिवा स्कूटर को रुकने का इशारा किया गया। तभी एक्टिवा सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया और भगाने की कोशिश की। इसी दौरान एक्टिवा फिसल कर गिर गई और आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस पार्टी ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी वहीं दूसरे के पैर में चोट लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पास से दो पिस्टल, दो मोबाइल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। गोली लगने से घायल हुए युवक जगमीत सिंह को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दूसरे घायल युवक विकास कुमार को मोगा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दोनों गोपी लाहौरिया गैंग से संबंध हैं। दोनों पर थाना सिटी में मामला दर्ज करके अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed