फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modification of nature park, mohali

नेचर पार्क की खूबसूरती पर नहीं लगेगा ग्रहण

Mon, 16 Dec 2013 03:01 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 16 Dec 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
modification of nature park, mohali

करोड़ों रुपये की लागत से गमाडा द्वारा सेक्टर-62 में बनाए गए नेचर पार्क में अब भारी बारिश या बरसात के दिनों में पानी नहीं भरेगा। गमाडा ने इस समस्या को सदा के लिए खत्म करने की दिशा में काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत पूरे पार्क में नए सिरे से ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने का काम शुरू किया गया है। काम तय टाइम से पूरा हो, इसके लिए प्राइवेट कंपनी को ड्रेनेज सिस्टम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पार्क करीब 48 एकड़ में स्थापित किया गया है। जिसके पूरे हिस्से में ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। पार्क में कंपनी ने ड्रेनेज सिस्टम के लिए पाइप पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा अंब साहिब की साइड से पहले ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस दौरान पूरे पार्क में लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही इन्हें सीधे एनचो से मिलाया जाएगा।

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक यह काम लाखों रुपये की लागत से किया जा रहा है। डिप्टी सीएम का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए गमाडा द्वारा पार्क के काम को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।

जिक्रयोग है कि इसी साल जब अगस्त महीने में भारी बारिश हुई थी। उस दौरान नेचर पार्क से जा रही ड्रेनेज लाइन धंस गई थी। जिससे पार्क में कई फुट तक पानी भर गया था।

साथ ही कई महीनों तक पार्क का एक हिस्सा आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। अमर उजाला ने 10 अगस्त 2013 के अंक में ड्रेनेज लाइन धंसी, नेचर पार्क बना तालाब शीर्षक से खबर छापी थी।

इसके बाद गमाडा के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया था। साथ ही पार्क में ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की दिशा में काम शुरू किया था।

एन-चो के चैनलाइजेशन का काम जोरों पर
दूसरी तरफ गमाडा द्वारा नेचर पार्क से गुजर रहे एन-चो के चैनलाइजेशन का काम भी पूरे जोरों से किया जा रहा है। चो के दोनों किनारों को वीशेप में दीवारें बनाई जा रही है।

साथ ही उनमें पत्थर भरे जा रहे हैं। ऐसे में एन चो की सुंदरता भी देखते ही बन रही है। वहीं, चो का यह काम होने से पार्क की पार्किंग और फेज नौ के घरों को बना हुआ खतरा भी टल गया है।

पाक पंजाब सीएम का दौरा बना वरदान
नेचर पार्क के में ही गत दिनों पाक पंजाब के सीएम को राज्य सरकार द्वारा डिनर दिया गया। यह प्रोग्राम पार्क के लिए वरदान साबित हुआ।

डिनर की तैयारियों के चलते पार्क में जो काम रुके हुए थे। उन्हें तुरंत पूरा किया। वहीं, पार्क  में 22 किस्मों के नए पौधे एवं फूल लगाए गए।

इसके अलावा पार्क में हर्बल पौधे भी लगाए गए हैं। पार्क में लाइटिंग भी ऐसी की गई है, मानो कोई शादी होने जा रही हो।

24 घंटे पार्क में रहती है सिक्योटिरी
नेचर पार्क में लगाई गई लाइट्स, पौधों एवं अन्य सुविधाओं को लावारिस पशु या शरारती तत्व नुकसान न पहुंचाएं। इसके लिए गमाडा ने पार्क में विशेष सिक्योरिटी तैनात की है।


24 घंटे 22 के करीब सिक्योरिटी गार्ड पार्क पर नजर रखते हैं। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक ऐसे में कोई नुकसान होता है। तो उसके लिए सिक्योरिटी जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed