फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi yoga class in chandigarh, modi chandigarh visit, international yoga day, chandigarh

मुश्किल हुआ योग दिवस पर लोग जुटाना, प्रशासन चलेगा नया पैंतरा

Mon, 30 May 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
modi yoga class in chandigarh, modi chandigarh visit, international yoga day, chandigarh
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोदी के कार्यक्रम में लोग जुटाना नाक का सवाल बन गया है। अब प्रशासन ने नया पैंतरा चला है। प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपना रजिस्ट्रेशन कराने के मौखिक आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के बाद चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या  पंजाब से भी ज्यादा हो गई है। इससे पहले पंजाब रजिस्ट्रेशन में चंडीगढ़ और हरियाणा से आगे चल रहा था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में इस समय 14705, पंजाब में 13243 और हरियाणा 2675 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कोई विवाद उत्पन्न न हो इसलिए लिखित की बजाए सिर्फ मौखिक  हिदायत दी गई है। कर्मचारियों में इस हिदायत को लेकर चर्चा है। प्रशासन ने शुक्रवार को इस तरह की हिदायत दी थी। दो दिन में ही हजारों रजिस्ट्रेशन बढ़ गए। अभी तक 1 लाख 15 हजार लोग प्रशासन की वेबसाइट पर विजिट कर चुके हैं।
विज्ञापन


स्कूल बंद करने का आदेश पड़ा था महंगा
इससे पहले प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद श्मशान का रास्ता भी बंद कर दिया गया था। इस आदेश की जमकर आलोचना हुई थी। खुद प्रधानमंत्री ने भी इस पर ट्वीट कर जवाब मांगा था। इस आदेश से हुई फजीहत को देखते हुए इस बार प्रशासन योग दिवस पर कुछ बंद नहीं करेगा। साथ ही अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के लिखित आदेश भी नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 सेंटरों पर रोज हो रहा योग
निर्धारित सभी 200 योग सेंटरों पर रोजाना योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग हो रही है। जैसे जैसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नजदीक आ रहा है, सभी योग सेंटर पर लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी। चुनिंदा योग सेंटरों पर तो संख्या 100 से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed