फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modi will pay tribute to Shaheed Bhagat singh

शहीद भगत को श्रद्धांजलि देने बार्डर पर जाएंगे मोदी

Fri, 20 Mar 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 20 Mar 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Modi will pay tribute to Shaheed Bhagat singh

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मार्च को पाकिस्तान बार्डर पर जाएंगे।

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर आयोजित शहीदी मेले में मोदी की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। शहीदी स्मारक सतलुज दरिया से सटी हुई है और दरिया हरिके पतन से लेकर फिरोजपुर व फाजिल्का तक सात बार पाकिस्तान में प्रवेश करता है और उतनी ही बार भारत में बहता है।
विज्ञापन


डीसी ने दरिया और सहायक नहरों में मछलियां पकड़ने पर 23 मार्च तक पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तान में हालात ठीक नहीं चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क

Modi will pay tribute to Shaheed Bhagat singh

हुसैनीवाला बार्डर के पास शहीदी स्मारक होने के कारण प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बीएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां सतर्कता बरत रही है।

पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी सरहद की पल-पल की खबर रख रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही पांच पाकिस्तानी नागरिक बार्डर पार करके फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए थे और उनमें से दो पकड़े गए थे जबकि तीन नागरिकों का अब तक सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed