{"_id":"5be063b95fc726be9eca5a67fe7441d2","slug":"modi-will-campaign-from-karnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी करनाल से करेंगे प्रचार का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी करनाल से करेंगे प्रचार का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Thu, 02 Oct 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पीएम नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करनाल रैली से करेंगे। वह यहां के हुडा सेक्टर-12 के मैदान में चार अक्तूबर को चुनावी रैली में शामिल होंगे।
इस रैली के लिए करनाल लोकसभा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्राें के लोगाें को न्योता भेजा जाएगा। इसके साथ ही पदाधिकारियो की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। भाजपा नेताआें का दावा है कि मोदी की यह रैली हरियाणा में भाजपा के लिए टर्निंग प्वाइंट होगी।
शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि मोदी की पहली रैली हरियाणा खासकर करनाल में होना महत्वपूर्र्ण है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया को रैली का संयोजक और पानीपत भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा को सह-संयोजक बनाया गया है। करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा व्यवस्था प्रमुख, जबकि करनाल की मेयर रेनू बाला सह-व्यवस्था प्रमुख होंगी। रैली में करनाल के 870 और पानीपत के 694 बूथाें के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा समर्थक भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
चुघ ने दावा किया कि मोदी की यह रैली हरियाणा विस चुनाव में भाजपा के लिए टर्निंग प्वॉइंट बनेगी। इस मौके पर आजाद उम्मीदवार नरेंद्र कुमार ने अपने साथियाें के साथ करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को समर्थन देते हुए अपना नाम वापस लेने की घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में असंध से भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह, नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, प्रेस सचिव राजेश शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।