फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modi Govt will Approve Chandigarh Master Plan

चंडीगढ़ के मास्टर प्लान पर मोदी की मुहर बाकी

Tue, 15 Jul 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Jul 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
Modi Govt will Approve Chandigarh Master Plan

केंद्र सरकार ही यह तय करेगी कि यूटी के मास्टर प्लान में शहर के लोगों के किस-किस सुझाव को शामिल किया जाना है। यूटी प्रशासन इस माह के अंत तक केंद्र को मास्टर प्लान का ड्राफ्ट भेज देगा।

विज्ञापन


साथ ही बोर्ड ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी जिसमें शहर के लोगों के सुझाव और प्रशासन के कमेंट्स शामिल हैं। रिपोर्ट में सलाहकार समिति की ओर से दिए गए सुझावों को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले यह कहा जा रहा था कि मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में लोगों द्वारा दिए गए सुझावों को प्रशासन शामिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि 30 जून को यूटी गेस्ट हाउस में सलाहकार समिति की आठवीं बैठक में सभी सदस्यों के सुझाव सुनने के बाद प्रशासक शिवराज पाटिल ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए थे कि आठ दिन में मास्टर प्लान का ड्राफ्ट फाइनल किया जाए।

हालांकि यह डेडलाइन 8 जुलाई को खत्म हो चुकी है। अधिकारियों को कहना है कि अभी रिपोर्ट में सुझावों को शामिल करने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed