{"_id":"57471a6c4f1c1bdb42690de1","slug":"modi-govt-completed-two-years-major-allegation-by-congress-leader-rajiv-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है केन्द्र सरकारः राजीव शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है केन्द्र सरकारः राजीव शुक्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
राजीव शुक्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्ष के दौरान एनडीए सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। अपनी विफलता को छुपाने के लिए जिन नई योजनाओं की घोषणा कर सरकार वाहवाही लूट रही है, वह मूलत: यूपीए सरकार के दौरान में चल रही थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा चुनावी वादे भूल गई और पिछले दो वर्षों के दौरान देश की तस्वीर में कोई ऐसा बदलाव नहीं आया, जिसकी तारीफ की जा सके। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवादाताओं से बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी व प्रवक्ता कुलदीप सोनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
12 जून से पोल खोलो अभियान में करेंगे हुड्डा का सहयोग
शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने राजनीतिक विरोधियों पर बदले की भावना से काम कर रही है जो उन्हें नही करना चाहिए । उन्होंने कहा कि पूरे देश में पूर्व मुख्यमंत्री से इस तरह कैबिनेट का दर्जा नहीं छीना गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि वह 12 जून से पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा खट्टर सरकार के खिलाफ शुरू होने वाले सरकार की पोल खोलो अभियान में सहयोग करेंगे।