{"_id":"a19ab96b5ef5afdeced0e935b04da279","slug":"modi-government-came-to-power-by-misleading-people-anna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को गुमराह कर सत्ता में आए मोदी: अन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को गुमराह कर सत्ता में आए मोदी: अन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
Updated Mon, 23 Mar 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि लोगों को गुमराह करके ही मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आई है। मोदी के सारे दावे झूठ साबित हुए हैं। मोदी सरकार को आए दस महीने हो गए हैं, लेकिन विदेशों में पड़े काले धन पर सरकार कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
चुनाव से पहले मोदी ने विदेशों में जमा काला धन वापस लाने की बात की थी, लेकिन दस महीने बाद भी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह बात अन्ना हजारे ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
इस दौरान अन्ना हजारे ने उन्हें मिल रही धमकियों पर कहा कि रोज बहुत से लोग हार्ट अटैक से मरते हैं। हार्ट अटैक से मृत्यु आने के बजाय अगर समाज व देश की सेवा करते हुए उन्हें मृत्यु आती है तो यह उनके लिए सौभाग्य है। इससे पहले अन्ना शहीद के पुश्तैनी घर गए और वहां पर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने शहीद के घर से करीब एक किलोमीटर दूर बने म्यूजियम तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
इस दौरान पंजाब में युवाओं के नशे में फंसने पर भी उन्होंने दुख व्यक्त किया। अन्ना ने कहा कि कुछ युवा अभी भी शहीद भगत सिंह की सोच पर चल रहे हैं तथा उन्हें इन्हीं युवाओं में उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।