फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modern Bus Stand in Patiala dedicated to people by CM Bhagwant Mann

Patiala: पटियाला में नवनिर्मित अत्याधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन, 61 करोड़ की आई लागत, रोज जाएंगी 1500 बसें

Tue, 16 May 2023 06:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 May 2023 06:56 PM IST
सार

पटियाला के नए बस स्टैंड से रोजाना 1500 बसें रवाना हो सकती हैं। यहां चार लिफ्ट लगी हैं। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह समेत अन्य विधायक व नेता मौजूद हैं।

विज्ञापन
Modern Bus Stand in Patiala dedicated to people by CM Bhagwant Mann
Patiala Bus Stand - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पटियाला के नव निर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन किया। इस बस स्टैंड में बने 45 काउंटर से रोजाना 1500 बसें रवाना हो सकती हैं। यहां चार लिफ्ट लगी हैं। इस दौरान उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह समेत अन्य विधायक व नेता मौजूद हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


नवनिर्मित बस स्टैंड की खास बातें
  1. बस स्टैंड को शाही बनाया गया
  2. चार लिफ्ट, रैंप-सीढ़ियां और 45 काउंटर बनाए गए
  3. 61 करोड़ रुपये की लागत आई 
  4. बस स्टैंड से 1500 बसें चलेंगी

Modern Bus Stand in Patiala dedicated to people by CM Bhagwant Mann
Bus Stand - फोटो : Amar Ujala

सीएम ने कहा कि पटियाला में सिटी बसों के लिए पुराने बस स्टैंड को भी चालू रखा जाएगा। मान ने कहा कि लोगों की मुश्किलें खत्म करना और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना हमेशा हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। सीएम मान ने कहा कि पटियाला वासियों की लंबे समय से चली आ रही सिटी बस स्टैंड की मांग पूरी हो गई है। लगभग 61 करोड़ की लागत से बने अति आधुनिक और सुंदर बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया है।

Modern Bus Stand in Patiala dedicated to people by CM Bhagwant Mann
Bus Stand - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान सीएम ने कहा कि 20 साल बाद अबोहर और फाजिल्का के लोगों ने नहर के पानी से धान रोपी। जनता की सलाह पर सरकार सब कुछ कर रही है। जनता की अपनी सरकार उनके सभी दुखों और खुशियों में साथ खड़ी है। पंजाब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पटियाला में मॉडर्न बस स्टैंड से पटियाला के लोगों को राहत मिलेगी। इससे आसपास के लोगों को भी राहत मिलेगी। इससे पहले बस स्टैंड के बीच शहर होने के चलते ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा।
 
विज्ञापन

Modern Bus Stand in Patiala dedicated to people by CM Bhagwant Mann
Bus stand - फोटो : Amar Ujala

बस ड्राइवर-कंडक्टरों के लिए विशेष व्यवस्था
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बस स्टैंड पर बस ड्राइवर-कंडक्टरों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। उनके लिए विशेष आरामगाह बनाया गया है। आराम नहीं मिलने से अधिक सड़क हादसे होते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर ड्राइवर-कंडक्टरों के लिए आरामगाह और खान-पान को प्राथमिकता दी गई है। आने वाले समय में हम ऐसे और बस स्टैंड बनाएंगे।

Modern Bus Stand in Patiala dedicated to people by CM Bhagwant Mann
Bhagwant Mann - फोटो : Amar Ujala

बस स्टैंड के अलावा यह भी बोले सीएम मान
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के वोटर्स ने राज्य सरकार की विकास प्रमुख नीतियों के हक में जनादेश देकर रिवायती पार्टियों की नकारात्मक और नफरती राजनीति के दुष्प्रचार को नकार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब फिर से नंबर एक बनने के रास्ते पर है, क्योंकि लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार रोज नए प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि जब नीतियां लोगों के साथ व्यापक विचार-विमर्श कर बनाई जा रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह काफी गर्व और संतुष्टी वाली बात है कि फाजिल्का जिले के किसानों ने पहली बार कपास की फसल नहरी पानी से लगाई है।

धान की बुआई पर भी दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बचाने के लिए एक और बड़ी पहल करते हुए राज्य सरकार ने पंजाब में धान की बुआई चरणबद्ध ढंग से करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि धान की बुआई 10 जून से शुरू होगी और राज्य भर में 10 जून के अलावा 16, 19 और 21 जून को धान की बुआई की इजाजत होगी। इस काम को प्रभावशाली ढंग से पूरा करने के लिए बिजाई के लिए पंजाब को चार जोनों में बांटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed