{"_id":"66f0c43318d7bb97b70f0296","slug":"model-code-of-conduct-is-being-flouted-extensively-11122-complaints-registered-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-523141-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आदर्श आचार संहिता की खूब उड़ाई जा रहीं धज्जियां, 11,122 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आदर्श आचार संहिता की खूब उड़ाई जा रहीं धज्जियां, 11,122 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 16 अगस्त से 22 सितंबर तक चुनाव आयोग में कुल 12,011 शिकायतें पहुंचीं थीं। जांच में 1112 शिकायतें सही मिलने पर चुनाव आयोग की तरफ से कार्रवाई भी की गई है। इनमें रैलियों में भाषण के दौरान अशोभनीय भाषा का उपयोग, चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल करने, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी प्रसारित करने सहित अन्य तरह की शिकायतें शामिल हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर 100 मिनट में निपटारा किया जा रहा है। इस एप पर शिकायत संबंधी ऑडियो, वीडियो के साथ-साथ फोटो को भी अपलोड करने की सुविधा है।
सबसे ज्यादा फरीदाबाद और सबसे कम मेवात से मिलीं शिकायत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि सबसे ज्यादा 2873 शिकायतें फरीदाबाद से मिली हैं। जबकि सबसे कम 13 शिकायतें मेवात से आई हैं। इसी तरह अंबाला से 856, भिवानी से 75, फतेहाबाद से 64, गुरुग्राम से 1585, हिसार से 220, झज्जर से 953, जींद से 76 शिकायतें आई हैं। वहीं कैथल से 194, करनाल से 48, कुरुक्षेत्र से 289, महेंद्रगढ़ से 24, पलवल से 206, पंचकूला से 326, पानीपत से 21, रेवाड़ी से 186, रोहतक से 1015, सिरसा से 2093 शिकायतें पहुंचीं हैं। जबकि सोनीपत से 247 और यमुनानगर से 647 शिकायतें मिली हैं।