{"_id":"d6baaa8aefdce36ecd1bc07dda39fbcd","slug":"mock-parliament-on-bheemrao-ambedkar-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब की जयंती पर लगेगी मॉक पार्लियामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब की जयंती पर लगेगी मॉक पार्लियामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर इस बार मॉक पार्लियामेंट लगाई जाएगी। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बाबा साहेब की जयंती मना रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक स्कूल में मॉक पार्लियामेंट डिबेट होगी।
विज्ञापन
इसके लिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सीबीएसई के निर्देशानुसार 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक स्कूल को मॉक पार्लियामेंट डिबेट करानी होगी।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से कराया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने राजनीतिक और सामाजिक विषयों के अलावा अन्य विषय भी दिए है। शिक्षक अपनी स्वेच्छा से किसी भी विषय का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन