{"_id":"647e40582681e02d1c0fe094","slug":"mobile-thief-and-drug-smuggling-gang-busted-11-arrested-chandigarh-news-c-71-1-mli1002-1417-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मोबाइल चोर और नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मोबाइल चोर और नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 11 लोगों को गिरफ्तार कर मोबाइल झपटमारी की 100 वारदातों को सुलझा का दावा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइलों को आगे बेचने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चोरी किए गए मोबाइल से मिलने वाले पैसे से नशा बेचने में शामिल लोगों को भी दो पिस्टल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, खरड़-बलौंगी और मोहाली के इलाके में मोबाइल झपटमारों के गैंग कई दिनों से सक्रिय थे। इसमें पुलिस ने पहले मामले में बलौंगी थाने में मोबाइल झपटमारी का एक मुकदमा तीन मई को दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने बलजिंदर सिंह (32) उर्फ प्रिंस वासी लुधियाना, जसवीर सिंह (20) वासी मानसा, राजन कुमार उर्फ जग्गू (31) वासी पठानकोट और नितिन (35) वासी मोहाली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43 मोबाइल और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में मुख्य आरोपी बलजिंदर सिंह ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह मोबाइल चोरी कर आरोपी नितिन को बेच देते थे। उससे जो भी पैसे मिलते थे उससे वह नशा खरीदते थे। पुलिस की आगे की पड़ताल में सामने आया कि यह लोग आरोपी देवेंद्र सिंह उर्फ बाबा (31) वासी रोपड़, अजय कुमार (35) वासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और संदीप सिंह उर्फ बॉक्सर (32) वासी खन्ना से नशा खरीदते थे। दूसरे मामले में पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन, दो .32 बोर पिस्टल, तीन कारतूस, एक स्विफ्ट कार और एक फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की है।
तीसरे मामले में पुलिस ने एक और मोबाइल झपटमार गिरोह का खुलासा किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए 37 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में आरोपियों की पहचान हरमीत सिंह उर्फ गोला (30), रोशन सिंह उर्फ सोनू (20, जशनप्रीत सिंह उर्फ बंटी (21) और हरमिंदर सिंह (25) सभी वासी रोपड़ के रूप में हुई है। यह लोग रोपड़ के एक गैंगस्टर से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। यह मोबाइल झपटकर प्रवासी लोगों को बेच देते थे। वे लोग यह फोन यूपी और बिहार भेजते थे। इस कारण इस इलाके में उनका कोई भी पता नहीं चलता था।
विज्ञापन
जेल में मिले तो आरोपियों ने बनाया गिरोह
एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार 11 आरोपियों में से छह आरोपियों ऐसे हैं जिन पर पंजाब और जम्मू-कश्मीर में विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज हैं। यह सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं। अभी जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोबाइल लूट और नशे के लिए दो अलग-अलग जो गिरोह पकड़े गए हैं, उन लोगों की आपस में जेल के अंदर मुलाकात हुई थी। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में पकड़े गए देवेंद्र सिंह उर्फ बाबा के तार दिलप्रीत बाबा से जुड़े होने की आशंका है।