{"_id":"59dca70b4f1c1bd1538b6b21","slug":"mobile-app-to-provide-ctu-bus-route-timings-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTU बसें अब लोगों की उंगली के टच पर रहेंगी, नई सुविधा शुरू हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CTU बसें अब लोगों की उंगली के टच पर रहेंगी, नई सुविधा शुरू हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के करीब दो लाख लोग रोजाना सीटीयू की बसों में सफर करते हैं। इन बस यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले अब आसान होगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने एक ऐसा मोबाइल एप लांच किया है। इसकी मदद से अब सीटीयू की बसों में सफर करने वाले यात्री यह पता लगा सकेंगे की कौन सी बस किस रूट पर हैं। इस मोबाइल एप की मदद से यात्री सीटीयू की बसों की टाइमिंग और रूट का पता कर सकते हैं।
इससे यात्रियों को बस स्टॉपेज पर बस का अब घंटों इंतजार नहीं करना पडे़गा। सोमवार को पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सीटीयू की लोकल रूट पर चलने वाली बसों से जुड़ी जानकारी के लिए यात्रियों के लिए मोबाइल एप लांच किया। टिक-टिक मोबाइल एप पर अब पैसेंजर सीटीयू की लोकल रूट पर चलने वाली हर बस की जानकारी ले सकेंगे। सीटीयू की बसें ट्राइसिटी में किस रूट पर कौन सी बस चल रही हैं को ट्रैक करना आसान होगा।
इस दौरान सीटीयू के डायरेक्टर अमित तलवार ने इस मोबाइल एप के बारे में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को जानकारी दी। इस मोबाइल एप को स्मार्ट सिटी की दिशा में एक नया कदम बताया। तलवार ने बताया कि इस मोबाइल एप पर ट्राइसिटी में चल रही सीटीयू बसों की सही स्थिति क्या है और किस किस रुट पर कौन से नंबर की बस आ रही है को पूरा ब्योरा मिलेगा। यह मोबाइल एप जीपीएस सिस्टम की तरह काम करेगा। जोकि सीटीयू बसों में लगे जीपीएस सिस्टम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
सात रूटों पर शुरू गई यह सुविधा
इस मोबाइल एप में अलार्म को सेट कर बस के आने का मैसेज आ जाएगा। इससे तय समय पर घर व कार्यालय से निकलने पर नजदीकी बस स्टाप पर बस में यात्रा कर सकते हैं। सीटीयू की ओर से इस सुविधा को अभी सात रुटों पर शुरू किया है जिसमें रुट नंबर 2 एफ, 30 बी,3,79,211 व 203 शामिल हैं। उन्होंने शेष रुटों को हर सप्ताह इसमें तीन से चार नये रुटों को जोड़ा जाएगा। इसमें ट्राइसिटी के लोगों की फीडवैक के आधार पर इसमें सुधार भी किया जाएगा।