फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile App to Know All Activities of Chandigarh

मंडी के रेट, बसों के रूट या रिजल्ट, सब आपकी मुट्ठी में

Wed, 21 Jan 2015 04:15 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Jan 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
Mobile App to Know All Activities of Chandigarh

अगर आप पीयू के स्टूडेंट हैं और रिजल्ट या अन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी चाहते हैं या फिर कोई महिला मंडी के रेट जानना चाहती है तो उसे यह सुविधा अब घर बैठे मिलेगी। डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर्स यूटी इसके लिए जल्द ही ‘स्मार्ट चंडीगढ़’ के नाम से एप लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन


यही नहीं इस एप के माध्यम से किसी भी सरकारी विभाग की हेल्पलाइन, डायरेक्टरी और सीटीयू बसों के रूट की जानकारी भी हासिल की जा सकती है। इस एप के माध्यम से शहर के हर वर्ग के लोगों को बहुत कुछ जानकारी मिलेगी। इसमें स्टूडेंट, गृहणी, वर्किंग वुमन या फिर सीनियर सिटीजन के लिए बहुत कुछ है।
विज्ञापन


ट्रेन, फ्लाइट की भी लें जानकारी
इस एप में कंज्यूमर हैंडबुक, सिटीजन कार्नर, टूरिज्म गाइड, डायरेक्टरी चंडीगढ़ प्रशासन, वन टच हेल्पलाइन, शिकायत फार्म के बारे में भी जानकारी मिलेगी। साथ ही कहां और किस प्रकार शिकायत देनी है तो इसकी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बायर्स टिप्स गाइड, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के बारे में भी जानकारी होगी। हॉलीडे, ट्रेन, फ्लाइट के लेट होने या कैंसिल होने की भी जानकारी इस मिलेगी। वोटर आई कार्ड कब और कहां बनेंगे इसके बारे में भी एप से जान सकेंगे। इसमें आपदा प्रबंधन की भी जानकारी होगी।


प्रशासक के सलाहकार स्मार्ट चंडीगढ़ एप को लॉन्च करेंगे। इससे मोबाइल में ही हर प्रकार की जानकारियां मिल सकेंगी। इसकी सभी तैयारियां हो गई हैं। इसी सप्ताह इस एप को लॉन्च किया जाएगा। अपने तरह का यह पहला एप है।
-दानिश अशरफ, ज्वाइंट डायरेक्टर, फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed