फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile Air Quality Monitoring van will calculate Chandigarh Pollution

देखिए ये वैन बताएगी चंडीगढ़ में कितना है वायु प्रदूषण

Fri, 28 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mobile Air Quality Monitoring van will calculate Chandigarh Pollution
मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग वैन मापेगी चंडीगढ़ का प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में कितना वायु प्रदूषण हो रहा है और समय के हिसाब से यह किस कदर घटता-बढ़ता है। इसका पता लगाने के लिए मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग लैबोरेटरी वैन चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। पंजाब यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ सेंटर में अगले सात दिनों तक यह वैन रुकेगी और डाटा एकत्र करेगी। 
विज्ञापन


पीयू वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने रिबन काटकर वैन की शुरुआत कराई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. गुफरान बेग ने बताया कि सफर के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में वायु प्रदूषण और मौसम के पूर्वानुमान संबंधी रिसर्च के लिए डाटा जुटाया जा रहा है। अगले 40 से 45 दिन तक यह वैन चंडीगढ़ और इसके आस-पास के 100 से 150 किलोमीटर एरिया में सफर करेगी। एक जगह सेट करने पर वैन लगभग 4 से 5 किलोमीटर एरिया का वायु प्रदूषण संबंधी डाटा बताती है। 
विज्ञापन


अभी दिवाली भी है तो पटाखे चलने से वायु प्रदूषण में कितना अंतर आता है यह जानकारी भी पता चल जाएगी। जो भी जानकारी निकलकर आएगी उसका मानव शरीर पर कितना नुकसान होता है। इसकी जानकारी हासिल करने के लिए पीयू और पीजीआई की टीम मिलकर काम करेगी। इस मौके पर पीयू सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ की कोर्डिनेटर डॉ. सुमन मोर और पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एसोसिएट प्रो. रविंद्र खैवाल सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed