फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Sukhpal Khaira Missing, Posters Pasted in City

पंजाब: भाजपा सांसद सनी देओल के बाद अब विधायक सुखपाल खैरा 'गुमशुदा', भुलत्थ में लगे पोस्टर

Fri, 17 Jan 2020 01:24 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, भुलत्थ(कपूरथला)
अमर उजाला, भुलत्थ(कपूरथला) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jan 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
MLA Sukhpal Khaira Missing, Posters Pasted in City
विधायक खैरा की गुमशुदगी के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पठानकोट के सांसद सनी देओल के बाद अब कपूरथला के विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ में विधायक सुखपाल सिंह खैरा 'गुमशुदा' हो गए हैं। तभी तो उनकी तलाश से संबंधित पोस्टर लगने का मामला सामने आया है, लेकिन अभी तक पोस्टर लगाने वालों का कोई पता नहीं लग सका है। उ इस मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता ने चुटकी लेते हुए भुलत्थ हलके के लोगों के समस्याओं के लिए विधानसभा में बात न उठाने की बात कही है।
विज्ञापन


पंजाब की बेहद हॉट सीट के तौर पर प्रसिद्ध हलका भुलत्थ में सुखपाल सिंह खैरा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के विधायक बने थे। जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। विरोधी पक्ष के नेता के तौर पर हटाए जाने के बाद खैरा आप लीडरशिप से नाराज चल रहे थे। इस नाराजगी के चलते उन्होंने पंजाबी एकता पार्टी की टिकट पर बठिंडा से एमपी का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


मौजूदा परिपेक्ष में सुखपाल खैरा अभी भी पंजाब विधानसभा में हलका भुलत्थ के विधायक के तौर पर मेंबर हैं। वीरवार को उनके विधानसभा क्षेत्र हलका भुलत्थ में सुखपाल खैरा की ‘गुमशुदा की तलाश’ वाले पोस्टर पाए गए हैं। भुलत्थ की कचहरी चौक के अलावा अन्य स्थानों पर ऐसे पोस्टर दीवारों पर चस्पा हैं। विधायक सुखपाल सिंह खैरा से संपर्क करने पर उनका फोन निजी सचिव ने उठाया है। विधायक सुखपाल सिंह खैरा से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उनके सियासी सचिव कुलदीप सिंह कंग ने कहा कि विधायक सुखपाल सिंह खैरा हलके में मौजूद रहते हैं। एक माह में करीब 20 दिन वह अपने हलके में काम करते हैं। यदि फिर भी किसी को ऐतराज है तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। अभी दो दिन पहले भी वह हलके में लोगों के समारोह में शरीक हुए थे। खैरा के भुलत्थ में गुमशुदा की तलाश वाले पोस्टर लगने पर पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता अमनदीप सिंह गोरा गिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि सुखपाल सिंह खैरा ने तो विधानसभा में भुलत्थ के विकास के लिए कभी कोई मुद्दा नहीं उठाया है।


बेशक खैरा विपक्ष पार्टी के विधायक हैं, लेकिन भुलत्थ की जनता ने उन्हें वोट देकर विधायक बनाया है। इसलिए उन्हें अपने हलके के लोगों के मसलों को तो उठाना चाहिए। लेकिन वह तो विधानसभा में जन हितैषी मुद्दों को उठाते हैं। हलके के विकास की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने ने तो विकास के मुद्दे पर खैरा को डिबेट करने की खुली चुनौती तक दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed