फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Pargat Singh said Congress will benefit by contesting elections under Sidhu leadership in Punjab

पटियाला: विधायक परगट सिंह बोले- नवजोत सिंह सिद्धू बड़ा चेहरा, उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर पार्टी को होगा फायदा

Sun, 18 Jul 2021 12:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Jul 2021 12:59 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सक्रियता पार्टी में बढ़ा दी। शनिवार को सिद्धू ने कांग्रेस के 30 मंत्री और विधायकों से मुलाकात की थी। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और छह अन्य विधायकों के साथ विधायक मदन लाल के घर मिलने पहुंचे। वह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी मुलाकात कर चुके हैं। सिद्धू इन नेताओं से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं। 

विज्ञापन
MLA Pargat Singh said Congress will benefit by contesting elections under Sidhu leadership in Punjab
विधायक परगट सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक बड़ा चेहरा हैं। अगर कांग्रेस उनके नेतृत्व में पंजाब में चुनाव लड़ती है तो इसका बड़ा फायदा पार्टी को मिलेगा। साथ ही कहा कि उन्हें हाईकमान का फैसला मंजूर होगा। बता दें कि परगट सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही खेल जगत से राजनीति में आए हैं और दोनों में अच्छी खासी दोस्ती भी है। यही वजह है कि सिद्धू के साथ अक्सर परगट सिंह भी कैप्टन की आलोचना करते रहे हैं। कैप्टन की खुलेआम खिलाफत और सिद्धू से नजदीकियों के कारण ही परगट सिंह को पार्टी में दरकिनार कर दिया गया है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में परगट सिंह की जालंधर कैंट सीट से टिकट कट सकती है। लेकिन अगर सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान बनते हैं तो फिर परगट सिंह का राजनीतिक करिअर एक बार फिर उड़ान भरेगा और उन्हें दोबारा से जालंधर कैंट की टिकट मिल सकती है। ऐसे में सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी मिलने से परगट सिंह को भी फायदा होगा। यही वजह है शनिवार को चंडीगढ़ से लौटने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने परगट सिंह भी पटियाला पहुंचे।
विज्ञापन


मुस्कान के साथ पटियाला लौटे सिद्दू
शनिवार शाम को नवजोत सिंह सिद्धू जब पटियाला स्थित अपने आवास पर लौटे तो चेहरे पर मुस्कान थी। सिद्धू के साथ गिद्दड़वाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुरजीत सिंह धीमान, प्रीतम सिंह कोटभाई, कुलबीर सिंह जीरा और दविंदर सिंह गुबाया (सभी विधायक) मौजूद रहे। सिद्धू से मिलने विधायक सतकार कौर गहिरी भी पहुंचीं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर सिद्धू प्रदेश कांग्रेस के प्रधान बनते हैं तो पार्टी को फायदा होगा। परंतु यह फैसला हाईकमान का है। हाईकमान जो भी फैसला लेगा, वह सभी को मंजूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed