{"_id":"5e18bca08ebc3e87975ad7f6","slug":"mla-balraj-kundu-meet-home-minister-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज से बोले कुंडू, मैं आपका ही चेला, गृहमंत्री बोले- गहराई से होगी शिकायतों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज से बोले कुंडू, मैं आपका ही चेला, गृहमंत्री बोले- गहराई से होगी शिकायतों की जांच
Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज से हाथ मिलाते विधायक बलराज कुंडू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और महम के विधायक बलराज कुंडू के बीच चल रही खींचतान का असर शुक्रवार को गृहमंत्री अनिल विज के दौरे के दौरान भी देखने को मिला। कुंडू जहां चार घंटे तक विज के साथ नजर आए, जबकि पूर्व मंत्री ग्रोवर गृहमंत्री का स्वागत करने के बाद निकल गए। हालांकि उनके आग्रह पर विज जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में सीधे जाने की बजाए कार्यकर्ताओं से मिलने रेस्ट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
तीन जनवरी को महम के विधायक ने नगर निगम एरिया में सड़कों के निर्माण व पार्किंग को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, जबकि गुरुवार को पीजीआई पहुंच कर अमृत फार्मेसी स्टोर पर ज्यादा रेटों पर दवाइयों देने का आरोप लगाकर सवाल खड़े किए थे। साथ ही शिकायत दी थी कि वे गृहमंत्री अनिल विज को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ सबूतों के साथ शिकायत देंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को विज के आने से पहले पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद अरविंद शर्मा व महम के विधायक बलराज कुंडू रेस्ट हाउस में पहुंचे गए। ग्रोवर व कुंडू के बीच हल्की राम-राम हुई। करीब एक बजे विज रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री ग्रोवर और सांसद ने उनका स्वागत किया। सांसद जहां विज के साथ कार में बैठकर मीटिंग में चले गए, जबकि ग्रोवर रेस्ट हाउस से चले गए। कुंडू विज के पीछे अपनी कार से मीटिंग में गए। वहां से विज के साथ रेस्ट हाउस में आए। साथ में खाना खाया। साथ में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा भी रहे। इतना ही नहीं, प्रेसवार्ता में विज के साथ सांसद और कुंडू ही नजर आए।
विज्ञापन
विधायक की शिकायतों की गहराई से करवाएंगे जांच: विज
मीडिया के सामने गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि वे हर आम आदमी की शिकायत को गंभीरता से लेते हैं, यह तो विधायक ने शिकायत की है। एक-एक शिकायत की गहराई से जांच करवाएंगे। पीजीआईएमस में दवाइयों के ज्यादा रेट की जांच स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जांच करेंगी, जबकि शहरी निकाय विभाग के मामलों की जांच 15 दिन में करवाई जाएगी।
जब कुंडू मेयर का हाथ पकड़कर बोले, अब निगम में आपकी ही चलेगी
गृहमंत्री अनिल विज के जाने के बाद महम विधायक बलराज कुंडू ने कैनाल रेट हाउस के बाहर मेयर मनमोहन गोयल का हाथ पकड़ लिया। बोले- मेयर साहब अब निगम में आपकी ही चलेगी। ऐसी व्यवस्था करवाकर दम लूंगा। पार्षद अभियान में मेरा साथ दें।