फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Balraj Kundu gives complaint to Anil Vij against Manish Grover

राजनीति: बलराज कुंडू ने मनीष ग्रोवर के खिलाफ सौंपी शिकायतें, विज ने दिया जांच का आश्वासन

Wed, 29 Jan 2020 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
MLA Balraj Kundu gives complaint to Anil Vij against Manish Grover
निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू - फोटो : फाइल फोटो

महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को शिकायत सौंपी है। कुंडू ने इस बार विज को साक्ष्य भी सौंपे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अब तक उन्हें जो साक्ष्य मिले हैं उसमें तत्कालीन मंत्री ने तीन गुना पैसों पर एसटीपी प्लांट लगाकर घोटाला किया है। अनिल विज ने उनकी शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


कुंडू ने आरोप लगाया कि करनाल की जिस एजेंसी ने एक जिले में 27 करोड़ रुपये का एसटीपी प्लांट लगाया था। उसी कंपनी का रोहतक और सोनीपत में एसटीपी प्लांट लगाने के लिए 72 करोड़ रुपये का कैसे टेंडर किया गया। यहां पत्रकारों से बातचीत में कुंडू ने कहा कि मैंने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है और जनता का प्रतिनिधि होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि जो भी घोटाले हुए हैं। उसकी जांच कराई जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी पैसों का जहां भी दुरुपयोग हुआ है उसके खिलाफ आवाज उठाना मेरा कर्तव्य है। कुंडू ने कहा कि निकाय मंत्री अनिल विज को मैने जो शिकायत दी है उसमें पूरे कागजात और साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडू ने कहा कि पूर्व मंत्री ग्रोवर के इशारे पर ही मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है और शिकायत देने वाला व्यक्ति ग्रोवर का मोहरा बना हुआ है।  इस दौरान कुंडू ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज प्रदेश की एक उम्मीद हैं। उन्हें यकीन है कि सभी शिकायतों को वह निष्पक्ष तरीके से जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करेंगे। कुंडू ने कहा कि अगले सप्ताह मैं गृह विभाग से संबंधित शिकायत दूंगा जिसमें कई तरह की खामियां सामने आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed