फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission : admission in private and convent school

एडमिशन फॉर्म सही भरा है या नहीं जानेंगे अभिभावक

Mon, 13 Jan 2014 10:43 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jan 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
mission admission : admission in private and convent school

शहर के चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल में बच्चे के दाखिले की हसरत रखने वाले अभिभावकों की धड़कने बढ़ी हुई हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सेक्टर-26 स्थित सेट जोन, सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-9 कॉर्मल कान्वेंट और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल में एलकेजी और यूकेजी की 710 सीटों के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा।

शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत लकी ड्रा से एक दिन पहले कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों को आवेदन में शामिल सभी बच्चों की पूरी जानकारी वेबसाइट और स्कूल नोटिस बोर्ड पर देनी अनिवार्य है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधकों को रिजर्व कैटेगरी की सीटें और उस पर आवेदन करने वालों के बारे में भी पूरी जानकारी देनी होगी। पहली बार अभिभावक एक दिन पहले बच्चे के दाखिले के लिए भरे आवेदन फार्म में भरी जानकारी को चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन फार्म में नाम या कैटेगरी संबंधी किसी तरह की गलती होने पर स्कूल प्रबंधन को लकी ड्रा से पहले उसे ठीक करना होगा।

सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन प्रवक्ता के अनुसार, स्कूल 14 जनवरी को दोपहर 11 बजे तक लकी ड्रा में शामिल सभी बच्चों की लिस्ट वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी कर देगा।

उधर, सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट में भी 11 बजे लिस्ट जारी कर दी जाएगी। कॉर्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस स्कूलों ने अभी इस बारे में कोई निर्धारित समय तय नहीं किया है।

गौरतलब है कि चार कान्वेंट स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए ट्राइसिटी के करीब 4150 अभिभावकों ने आवेदन किया है।

लकी ड्रा को लेकर पेरेंट्स का आना जरूरी नहीं: डीपीआई 

अभिभावकों ने चार कान्वेंट स्कूल में से तीन में लड़कियों के लिए आवेदन किया गया है। पिछले सालों में कान्वेंट स्कूलों ने लकी ड्रा के समय अभिभावकों की अनुपस्थिति जरूरी थी।

अभिभावकों का लकी ड्रा में नहीं आने पर बच्चे की लकी ड्रा स्लिप को शामिल नहीं किया जाता था। इस बार शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल में यह शर्त जरूरी नहीं है। अभिभावकों के बीच लकी ड्रा के दिन उपस्थित रहने या नहीं रहने को लेकर अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति है।

लेकिन, डीपीआई स्कूल ने कहा कि आवेदन लिस्ट में शामिल हर बच्चे का लकी ड्रा निकाला जाएगा। उधर, कान्वेंट स्कूलों ने आवेदन फार्म में निर्देश दिए हैं कि दाखिले के दिन ही माता-पिता का स्कूल में उपस्थित होना जरूरी है। कान्वेंट स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया और फीस 21 से 25 जनवरी के बीच जमा होगी। 

डीपीआई स्कूल, चंडीगढ़ के कमलेश कुमार भादू ने बताया कि सभी स्कूलों को लकी ड्रा से पहले आवेदन करने वालों की लिस्ट वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लगानी अनिवार्य है।


ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ अभिभावक डीईओ के पास शिकायत कर सकते हैं। कान्वेंट या प्राइवेट स्कूलों में लकी ड्रा के समय अभिभावकों की उपस्थिति होना या नहीं होना पेरेंट्स की मर्जी है।

अभिभावकों की गैरमौजूदगी में लकी ड्रा से बच्चे के वंचित नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed