{"_id":"a7b66998e7fe9ab27ad111d58b177af3","slug":"mission-admission-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में आर्ट्स विषय रखना चाहते हैं तो पहले ये पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं में आर्ट्स विषय रखना चाहते हैं तो पहले ये पढ़ें
सुमित सिंह श्यौराण / अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सिविल सर्विसेज(आईएएस) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में विषयों के चुनाव के लिए आर्ट्स अभ्यर्थियों की पहली पसंद रहे हैं।
मेडिकल और इंजीनियरिंग के मुकाबले आर्ट्स के हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों को काफी तव्वजो दी जाती थी, लेकिन ट्राइसिटी स्कूलों से 10वीं के बाद नामी प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए स्कूलों का विकल्प काफी सीमित है।
ऐसे में आर्ट्स लेने वालों को पसंद के स्कूल में दाखिले के लिए खूब दौड़ लगानी पड़ती है। 10वीं बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही चंडीगढ़ में प्राइवेट स्कूलों ने 11वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन शहर के 80 प्राइवेट और 4 कान्वेंट स्कूलों में चंद स्कूलों में ही आर्ट्स संकाय की पढ़ाई कराई जाती है।
इन प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में आर्ट्स में दाखिला
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल के प्रिंसिपल पीके सिंह ने बताया कि 11वीं आर्ट्स स्तर पर 30 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। आर्ट्स संकाय में विद्यार्थियों के पास लगभग सभी आर्ट्स विषयों का विकल्प है।
विज्ञापन
दाखिले के लिए विद्यार्थी या अभिभावक स्कूल में आवेदन कर सकते हैं। दाखिला प्री-बोर्ड रिजल्ट, बोर्ड एग्जाम और एप्टीट्यूट टेस्ट क्लीयर करने पर मिलेगा। सीमित सीटें होने के कारण कंपीटीशन काफी अधिक रहता है।
शहर के अन्य प्रतिष्ठित सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय में भी आर्ट्स संकाय का सिर्फ एक सेक्शन होता है। करीब 30 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन 28 जनवरी से शुरू हो चुका है।
दाखिला 2 अप्रैल को होने वाले एंट्रेंस टेस्ट में मेरिट आधार पर होगा। सेक्टर-15 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल प्रिंसिपल डा.राकेश सचदेवा ने बताया कि उनके स्कूल में आर्ट्स के लिए ही सबसे अधिक मारामारी रहती है।
उन्होंने बताया कि 11वीं आर्ट्स में 100 सीटों पर दाखिला दिया जाता है। डा.सचदेवा ने कहा कि उनके स्कूल में आर्ट्स कोर्स काफी पॉपुलर है। अगले महीने दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने की तैयारी है। सेक्टर-49 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में भी आर्ट्स संकाय में दाखिला मिलेगा। दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
कान्वेंट स्कूलों में सिर्फ कार्मल कान्वेंट में आर्ट्स
शहर के चार कान्वेंट स्कूलों में सिर्फ सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल ही 11वीं आर्ट्स में दाखिला देता है। स्कूल में सीमित सीटों के लिए छात्राओं को एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर करना पड़ता है।
आर्ट्स संकाय में अंग्रेजी, इकोनामिक्स, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, फिजिकल एजूकेशन, हिस्ट्री, वेब टेक्नोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं। सेंट जोन में 11वीं स्तर पर सिर्फ कामर्स और सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट और सेक्टर-32 सेंट ऐंस स्कूल में मेडिकल, नॉन मेडिकल और कामर्स संकायों में दाखिला दिया जाता है।
सरकारी स्कूल दाखिले का अच्छा विकल्प
स्कूल स्तर पर आर्ट्स विषयों के साथ कैरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शहर के गवर्नमेंट स्कूल बेहतर विकल्प हैं। अधिकतर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आर्ट्स में संकाय है।
सरकारी स्कूलों में हर साल 5 हजार आर्ट्स सीटों पर दाखिला मिलता है। 12वीं स्तर पर आर्ट्स संकाय में बोर्ड रिजल्ट में सरकारी स्कूल काफी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। 2013 बोर्ड रिजल्ट में भी सेक्टर-16 गवर्नमेंट मॉडल स्कूल की छात्रा ने टॉप किया था।
सेक्टर-35,37,19,22,23,10 जैसे सरकारी स्कूल आर्ट्स के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद हैं। इन स्कूलों में फीस भी प्राइवेट के मुकाबले काफी कम होती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आर्ट्स विषय कुछ साल पहले तक सिविल सर्विसेज में बेहतर विकल्प थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आईएएस जैसी प्रतियोगिता ही नहीं ,बल्कि एक्साइज इंस्पेक्टर के एंट्रेंस टेस्ट में 80 फीसदी सिलेबस आईटी और गणित से होता है।
ऐेसे में आर्ट्स को लेकर प्राइवेट स्कूल अधिक उत्साहित नहीं होते। भविष्य में मैनेजमेंट और आईटी से डिग्री पाने वालों के लिए ही बेहतर कैरियर का विकल्प होगा। ऐसे में आर्ट्स का ग्रॉफ गिरना लाजमी है।
प्रो.अनिल कुमार (डायरेक्टर आईएएस स्टडी सर्किल सेक्टर-32 चंडीगढ़)