फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miss World Australia Arin Victoria visits city beautiful

शाहरुख को पसंद करती हैं ये मोहतरमा

Fri, 25 Oct 2013 02:13 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Oct 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
Miss World Australia Arin Victoria visits city beautiful
नीली आखें.....भूरे बाल...कद पांच फीट दस इंच....दीवाना बनाने वाली बला की खूबसूरती। ये हैं मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया और मिस वर्ल्ड ओसियाना एरिन विक्टोरिया हालैंड। चंडीगढ़ आईं तो शहर की खूबसूरती पसंद आ गई।
विज्ञापन


एरिन एईसीसी (आस्ट्रेलियन एजूकेशन एंड करियर कंसल्टेंट) की ब्रांड एंबेसडर हैं। वे चंडीगढ़ में कंपनी को प्रमोट करने पहुंची थीं। एरिन को बॉलीवुड स्टार किंग खान बेहद पसंद हैं।
विज्ञापन


एरिन बताती हैं कि एक कार्यक्रम में शाहरुख और रानी मुखर्जी से उनकी मुलाकात हुई थी। उस समय किंग खान ने उनसे काफी बातें कीं। एरिन ने कहा कि शाहरुख एक अच्छे इंसान हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल और इंडिया गेट देखेंगी
 
एरिन हालैंड ताजमहल और इंडिया गेट की काफी तारीफ सुन चुकी हैं। अब इंडिया आई हैं तो इन स्थानों को देखना पसंद कर रही हैं। एरिन चंडीगढ़ के बाद जयपुर जाएंगी और उसके बाद ताजमहल देखेंगी।

पसंद है चैरिटी
एरिन ने बताया कि उनके लिए मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया का ताज आसान नहीं था। 32 फाइनलिस्ट की चुनौती थी। एरिन का दृष्टिकोण वाइड है। इसी वजह से वे सीधे चैरिटी से जुड़ गई हैं। वे ज्यादा से ज्यादा चैरिटी का प्रयास करती हैं। कभी म्यूजिकल नाइट्स से तो कभी लाइव परफारमेंस के जरिये।

उन्होंने सिडनी कंजरवेटोरियम म्यूजिक से मिली स्कॉलरशिप से बैचलर डिग्री  पूरी की। उन्होंने सैक्साफोन और क्लारिनेट के ट्रेनिंग ली। एरिन ने चैनल 7 के लिए भी काम किया और चैनल नाइन में भी सबको मंत्रमुग्ध करती रहीं।  


खाली बैठना पसंद नहीं  

एरिन बताती हैं कि उनको खाली बैठना पसंद नहीं। जब खाली होती हैं तो दोस्तों के साथ घूमना, फुटबॉल मैच देखना और रेस्टोरेंट में खाना पसंद है। एरिन ने कहा कि उनका ज्यादा समय चैरिटी में बीतता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed