{"_id":"58538a784f1c1b896064b24e","slug":"miss-north-india-princess-2016-grand-finale-at-jw-marriot-hotel-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ग्रैंड फिनाले आज, 12 फाइनलिस्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का ग्रैंड फिनाले आज, 12 फाइनलिस्ट तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Dec 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ का ग्रैंड फिनाले आज चंडीगढ़ में होगा। कॉलेज और यूनिवर्सिटी की प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए नेशनल और इंटरनेशनल मंच पर पहुंचने के लिए अमर उजाला ने ये बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया था।
पिछले साल नवंबर में देश भर के विभिन्न शहरों में इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन हुए थे। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑडिशन हुए। ऑडिशन के आधार पर फिनाले राउंड के लिए देशभर चुनी गईं, 12 फाइनलिस्ट तैयार हैं। यह फिनाले राउंड शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में होगा। इसकी तैयारी सभी प्रतिभागियों ने कर ली है।
ये फाइनलिस्ट दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, बरेली की हैं। बीते मंगलवार मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 की फाइनलिस्ट टीम पंचकूला पहुंच गई थी। सेक्टर-3 स्थित होटल होलीडे इन में नॉर्थ इंडिया से चुनी गईं 12 फाइनलिस्टों की इवनिंग ग्रूमिंग क्लासेज शुरू की गईं। यहां पर फैशन एक्सपर्ट ने इन्हें 10-12 दिन फैशन की बारीकियां सिखाईं। वहीं कोरियोग्राफर ने उन्हें रैंप वाक से लेकर कैसे रैंप पर पोज देना है उसकी जानकारी दी।

इवेंट की मेंटर अवलीन खोखर से बातचीत
नार्थ इंडिया प्रिंसेज 2016 की मेंटर अवलीन खोखर
इवेंट की चीफ मेंटर अवलीन खोखर ने बताया कि ग्रूमिंग क्लासेज के दौरान वीरवार को फैशन डिजाइनर प्रियंका खोसला की बेटी तिशा खोसला ने इन प्रतिभागियों को फैशन के टिप्स दिए। तिशा एक ऑर्थर हैं। उन्होंने पिंक एंड ब्लैक किताब भी लिखी है।
इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए इस इवेंट के मेंटर्स ने एक प्रश्नोत्तरी सेशन भी रखा, कि वे शुक्रवार को होने वाले फिनाले राउंड में इवेंट के जजों के प्रश्नों का उत्तर कैसे दें। इसके साथ उन्हें कम्यूनिकेशन स्किल को कैसे डेवलप करना है, उसके बारे में बताया।
‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ के बारे में डाबर फेम के ऑपरेशन हेड सुनील शर्मा कहते हैं, ‘डाबर फेम और मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस में एक खास रिश्ता है और वो है फेम ब्लीच जो युवतियों को देता है एक खास निखार जिसकी बदौलत वो जीत सकती हैं ख़िताब।’
फेम ‘मिस नार्थ इंडिया 2016’ का ग्रैंड फिनाले चंडीगढ़ में होगा। प्रतियोगिता के पॉवर्ड बाइ पार्टनर मारुति सेलेरियो की तरफ से विजेता को मिलेगी शानदार मारुति सेलेरियो कार।

मिलिए, फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 की फाइनलिस्ट से
फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज
- फोटो : अमर उजाला
फाइनलिस्ट जैसमीन ने बताया कि मॉडलिंग उनके लिए पैशन है। इसकी वजह से ही वह अन्य से अलग हैं। पिछले तीन साल से वह मॉडलिंग से जुड़ी हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली जैसमीन पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती हैं। इसके अलावा उन्होंने दो पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
हिमाचल सिरमौर निवासी महक ने बताया कि तीन साल की उम्र से फैशन की दुनिया में उन्होंने कदम रखा। पहली बार बेबी शो के दौरान उन्हें विनर के खिताब से नवाजा गया। मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 की यह फाइनलिस्ट मॉडलिंग में ही अपना कैरियर बनाना चाहती है। इस काम के लिए उनका पूरा परिवार उनका सपोर्ट करता है।
दिल्ली की रहने वाली शिवांगी नेगी बताती हैं कि उनकी सकारात्मक सोच उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग बनाती है। वह मॉडलिंग के जरिये अपना कैरियर एक्टिंग में बनाना चाहती हैं। उनकी आइडल बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। गौर हो कि शिवांगी धारावाहिक एक दूजे के वास्ते, दहलीज में काम कर चुकी हैं।
लखनऊ यूपी से आईं शोभा पांडे ने बताया कि अमर उजाला की ओर से मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 के लिए आयोजित ग्रूमिंग क्लासेज से आत्मविश्वास पहले ज्यादा बढ़ा है। देश भर से चुनी गईं सभी प्रतिभागियों को एक प्रिंसेज की तरह यहां पर ट्रीट किया जा रहा है। शोभा ने बताया कि डेढ़ साल से वह मॉडलिंग कर रही हैं।
कानपुर की विजेता श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी हाइट और स्माइल फेम नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 का विनर बना सकती हैं। वह मिस कानपुर रह चुकी हैं। वह पिछले दो साल से मॉडलिंग कर रही हैं। दो वर्षों से फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 के लिए ट्राई कर रही हैं, दो साल बाद उनका चयन फिनाले राउंड के लिए हुआ है।
यहां पर प्रतिभागियों को एक बेहतर इंसान बनाया जाता है। ये कहना है बरेली यूपी से आई इंदू रावत का। इंदू ने मॉडलिंग की शुरुआत इस कांटेस्ट से की है। पिछले आठ दिनों के ग्रूमिंग क्लासेज में काफी बदलाव आया है। आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल के साथ काफी कुछ सीखा है।