कांटेस्ट जीतना है अब मेन फोकसः जैसमीन
अमर उजाला की ओर से फैशन की दुनिया में कुछ कर दिखाने वाली लड़कियों के लिए आयोजित ‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया-14’ के फिनाले के लिए शहर की जैसमीन का चयन हुआ है।
जीसीजी-42 से बीकॉम पास आउट जैसमीन कहती हैं कि कांटेस्ट के फिनाले में चयन को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। इस खुशी को वे शब्दों से बयां नहीं कर सकती।
जैसमीन ने इससे पहले मई महीने में ‘मे क्वीन कांटेस्ट 2013’ में हिस्सा लिया था, जो डिफेंस क्लब सेक्टर-36 में आयोजित किया गया था। जैसमीन ने बताया कि मॉडलिंग उनका शौक और जुनून है और अब उनका अगला लक्ष्य इस कांटेस्ट को जीतना है।
29 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले
इस कांटेस्ट के फिनाले के लिए द फर्स्ट होटल सेक्टर-43 में ऑडिशन लिए गए थे। इनमें शहर की जसमीन और शिमला की नेहा शर्मा को चुना गया था। ये लड़कियां फिनाले के लिए 27 अगस्त को प्री रिहर्सल में हिस्सा लेंगी।
प्रतिभागियों को रैंप पर होने वाले कैटवॉक और अन्य राउंड के लिए तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा ईशिता सूद और बहार चावला का चयन बैक अप लिस्ट में हुआ है। 29 अगस्त को आगरा में कांटेस्ट का फिनाले का आयोजन होगा।