फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miss Grand India waiting in PU

मिस ग्रैंड इंडिया का पीयू में हो रहा इंतजार

Wed, 17 Feb 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Miss Grand India waiting in PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा (एलुमनी) मनिका श्योकंद मिस ग्रैंड इंडिया बन गई हैं। उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग विभाग से पढ़ाई की है। वह बुधवार को पंजाब विश्वविद्यालय में अपने विभाग पहुंच रही हैं। उनके स्वागत के लिए पंजाब विश्वविद्यालय में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। विभाग के सभी लोग पलकें बिछाए उनका इंतजार कर रहे हैं, जो अब पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

मनिका 2018 में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग से उत्तीर्ण हुई हैं। उन्होंने यहां से एमबीए केमिकल की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान मनिका श्योकंद हर गतिविधि में भाग लेती थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम हों या फिर शोध से जुड़ा काम, वह बढ़-चढ़कर काम लेती थीं। सभी शिक्षकों के प्रति उनका व्यवहार अच्छा रहा है। पढ़ाई में भी वह होशियार रही हैं। यहां से उत्तीर्ण होने के बाद वह नोएडा व गुरुग्राम की कंपनी में नौकरी के लिए चली गई थीं और अब वह मिस ग्रैंड इंडिया बन गई। पीयू ने इस पर हर्ष जताया।
विज्ञापन

स्वागत के लिए विभाग ने खरीदे गमले, पेड़ों की भी हो रही काट-छांट
पीयू के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मनिका का स्वागत किया जाएगा। विभाग में बुधवार को विशेष सफाई अभियान चला। साथ ही रंगीन गमले खरीदे गए हैं। फूल के पौधे लगाए गए हैं। पेड़ों की भी काट-छांट की जा रही है। बताया जाता है कि जिस कक्षा में मनिका बैठकर पढ़ती थीं, वह वहां उसी जगह बैठकर अपने अनुभव भी साझा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
मिस ग्रैंड इंडिया बनीं मनिका श्योकंद हमारे विभाग से 2018 में उत्तीर्ण हुई हैं। उनका व्यवहार बहुत अच्छा रहा है। हर गतिविधि में वह हिस्सा लेती रही हैं। बुधवार को आने पर विभाग की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। - प्रो. अमृतपाल, चेयरपर्सन, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed