फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with minor for 14 months on pretense of taking her to America in Khanna

Khanna: अमेरिका ले जाने का झांसा देकर नाबालिग से 14 महीने तक की दरिंदगी, किशोरी आठ माह की गर्भवती

Fri, 16 Feb 2024 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

आरोपी 45 साल का है और अपने परिवार से अलग रहता है। उसने नाबालिग को झांसा दिया था कि वह उसे अमेरिका ले जाएगा। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी 8 माह की गर्भवती है।

विज्ञापन
Misdeed with minor for 14 months on pretense of taking her to America in Khanna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका ले जाने का झांसा देकर नाबालिग से 14 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो परिवार वालों को पता चला। जिसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई। 
विज्ञापन


आरोपी अजनदीप सिंह उर्फ धन्ना निवासी वार्ड नंबर 11 पायल अपने परिवार से अलग रहता है। उसकी उम्र करीब 45 साल है और वह गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। उसने नाबालिग लड़की को झांसा दिया कि उसे अमेरिका लेकर जाएगा। 
विज्ञापन


आरोपी ने 14 महीने तक लड़की को अपने घर बुलाकर और अलग अलग जगह पर दुष्कर्म किया। डीएसपी निखिल गर्ग ने बताया कि पीड़िता की उम्र 17 साल 4 महीने है। वह 8 महीने की गर्भवती है। उसका डॉक्टरों की टीम से मेडिकल कराया जाएगा। अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता के गर्भवती होने के मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसे अमल में लाया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि आरोपी खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed