{"_id":"2202ddc070324c5ffc2e89dfbe78063b","slug":"misdeed-with-child-by-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलने के बहाने किशोर ने बच्चे से की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलने के बहाने किशोर ने बच्चे से की दरिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 21 Mar 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल के बच्चे को अपने साथ खेलने के बहाने किशोर दूसरे कमरे में ले गया और कर दी दरिंदगी। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन
फोकल प्वाइंट इलाके में रहने वाले एक 11 वर्षीय किशोर ने आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर लिया। इसके बाद आरोपी किशोर वहां से फरार हो गया। बच्चे ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उधर, शुक्रवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्चे की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
इलाके के निजी स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा वीरवार शाम को अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान उसके पड़ोसी का भतीजा उनके घर उनसे मिलने के लिए आया हुआ था। जो खेलते हुए उनके घर आ गया और उनके बच्चे को अपने साथ खेलने के बहाने दूसरे कमरे में ले गया।
विज्ञापन
वहां पर आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म कर लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुन उसके परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ जतिंदरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन