फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miscreants become fearless in Haryana, cases of demanding extortion by firing are increasing the concern

Chandigarh News: हरियाणा में बेखौफ हुए बदमाश, फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले बढ़ा रहे चिंता

Thu, 27 Jun 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Miscreants become fearless in Haryana, cases of demanding extortion by firing are increasing the concern
-बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष हुआ सरकार पर हमलावर
विज्ञापन


-बदमाशों के निशाने पर व्यापारी, कारोबारी, सरपंच और नेता

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में दो माह में अचानक से अपराध के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। खास तौर पर रंगदारी मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बदमाश खुलेआम फायरिंग करके व्यापारियों, कारोबारियों और नेताओं तक से रंगदारी मांग रहे हैं। बदमाशों द्वारा 50 लाख से लेकर 10 करोड़ तक की रंगदारी मांगी गई है। हालांकि, तमाम मामलों की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगने के बढ़ते मामलों में आम व खास आदमी भय के माहौल में है। करनाल और हिसार में फायरिंग करके करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उधर, प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर हो गई हैं। सबसे अधिक मामले रोहतक और सोनीपत में आए हैं। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और जींद में भी रंगदारी मांगी गई है।


रंगदारी मांगने के कुछ चर्चित मामले
सोनीपत : 21 जनवरी को बहुचर्चित मातूराम हलवाई की दुकान पर गोलियां बरसाकर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस भाऊ गैंग की धरपकड़ में लगी है जबकि आठ आरोपियों को पकड़ चुकी है। इसके अलावा तीन अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन




खरखौदा : 17 जून को खरखौदा आईएमटी में संचालित एकमात्र कंपनी नीलगिरी के मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
सांपला : 7 फरवरी को रोहतक में सांपला के सीताराम हलवाई से भाऊ गैंग के नाम पर तीन युवकों ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद : जुलाना के गांव फतेहगढ़ के पूर्व सरपंच श्रीनिवास से 16 जून को फोन करके 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
बहादुरगढ़ : चार जून को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व गणपति धाम के प्रधान अशोक गुप्ता को व्हाट्सएप कॉल कर गैंगस्टर नंदू ने 2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी जैसा हाल करने की धमकी दी गई।
कैथल : पूंडरी में 28 मई को मूसा भाई गैंग के नाम पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर एक व्यक्ति से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इसके अलावा एक दुकान पर तीन नकाबपोशों ने फायरिंग कर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।
करनाल : पांच जून को कर्ण कैनाल में इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोली चलाकर बदमाशों ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया था। 23 जून को इमिग्रेशन सेंटर के मालिक की कार पर फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।
कुरुक्षेत्र में रंगदारी न देने पर कारोबारी के भाई की की गई थी हत्या
कुरुक्षेत्र। पिहोवा में मई के प्रथम सप्ताह में एक कारोबारी से रंगदारी मांगी गई थी। न देने पर कारोबारी के भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।







इनेलो के नेताओं को किया जा रहा टारगेट : अभय चौटाला

अभय चौटाला ने हिसार में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भगत गुप्ता के शोरूम पर गोलियां बरसाकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर केवल इनेलो पार्टी को टारगेट किया जा रहा है। पहले इनेलो के पूर्व में रहे प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी को सरेआम गोलियों से भून दिया गया।




----------------------------------------
पहले की सरकारों की तुलना में हरियाणा में बेहतर और मजबूत कानून व्यवस्था है। खुद एनसीआईबी के आंकड़े भी इस बात को तस्दीक कर रहे हैं। कुछ शरारती तत्व माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश हैं कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था हाथ में लेने का प्रयास करे तो उससे सख्ती से निपटा जाए। जहां पर रंगदारी के मामलों की बात है तो पुलिस की टीमें तमाम मामलों की गंभीरता से जांच कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। बदमाशों के लिए हरियाणा में कोई जगह नहीं है।

-प्रवीन आत्रेय, मीडिया सचिव, मुख्यमंत्री हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed