लुधियाना और पठानकोट में फाड़ी पुलिस की वर्दी, संगरूर में सिपाही ने ASI पर किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली मारपीट के बाद अपने खिलाफ हुई कार्रवाई से गुस्साए एक व्यक्ति ने थाना टिब्बा के अंदर ही एएसआई की वर्दी फाड़ डाली। इतना ही नहीं आरोपी ने एएसआई को इसका गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकियां दी। पुलिस ने बंदा बहादुर कालोनी निवासी लैंबर राम के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी लैंबर राम को बुधवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले के मुताबिक 14 अक्तूबर को एएसआई गुरमीत सिंह बतौर ड्यूटी अफसर मौजूद था। कर्मसर कालोनी निवासी प्रमोद कुमार ने लैंबर राम और हिमांशु के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर एएसआई गुरमीत सिंह ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया ताकि पूछताछ कर जांच की जा सके। दोनों पार्टियों ने वहां झगड़ा करना शुरु कर दिया। लैंबर राम और हिमांशु के खिलाफ 107/151 की कार्रवाई कर दी।
पुलिस ने हिमांशु को हवालात में बंद करने के बाद जब एएसआई गुरमीत सिंह लैंबर राम को हवालात में बंद करने के लिए ले जाने लगे तो गुस्साए लैंबर राम ने एएसाई गुरमीत के साथ धक्का मुक्की की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि उसे इस कार्रवाई के लिए गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी लैंबर राम को जेल भेज दिया है।
पठानकोटः सब इंस्पेक्टर से हाथापाई और वर्दी फाड़ने के आरोप में तीन नामजद
जमीन मामले की शिकायत मिलने पर नंगल भूर के गांव घियाला में जांच करने गए सब इंस्पेक्टर से हाथापाई और वर्दी फाड़ने के आरोप में दंपति व उनकी बेटी पर मामला दर्ज किया गया है। नंगलभूर थाने में शिकायतकर्ता घायल सब इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह के बयान पर सरकारी ड्यूटी में बाधा व वर्दी फाड़ने का मामला दर्ज किया गया है।
सब इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि वह और एएसआई राम लुभाया एक जमीनी मामले की शिकायत संबंधी गांव घियाला में गए थे। वहां एक व्यक्ति मिला। उसे शिकायत संबंधी बताया और थाना नंगलभूर में हाजिर होने को कहा। वह व्यक्ति गाली गलौच करने लगा। सब इंस्पेक्टर के मुताबिक व्यक्ति की पत्नी व लड़की भी बाहर आ गई और उनसे धक्कामुक्की की।
वर्दी के बटन तोड़ दिए। वहीं छाती पर भी चोटें आईं हैं। नंगलभूर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता सब इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संगरूरः सिपाही ने एएसआई पर किया हमला, घायल
संगरूर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक सिपाही और एएसआई के बीच हुए झगड़े में एएसआई घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएसआई रामदास ने बताया कि वह सुबह पीसीआर नाइट की ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस पुलिस लाइन अपने घर आया। वह अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर रहा था। इसी दौरान पास में रहने वलो पुलिस मुलाजिम राजविंद्र सिंह ने उस पर कस्सी से हमला कर दिया।
उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि वह 30 साल से पुलिस में नौकरी कर रहे हैं। घर के बाहर ही कई बार अपनी गाड़ी भी खड़ी कर देते हैं। उनके मुताबिक गाड़ी व मोटरसाइकिल बाहर खड़ी करने के लिए उनपर यह हमला किया गया है। उनकी कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने मांग की कि एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उधर, सिपाही राजविंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने एएसआई के साथ कोई झगड़ा नहीं किया बल्कि एएसआई रामदास ने उन्हें व उनकी पत्नी को गालियां दी हैं। इस संबंधी उन्होंने पुलिस थाने में एक अर्जी दे दी है। दूसरी तरफ, डीएसपी सतपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस अस्पताल में दाखिल एएसआई के बयान ले रही है। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।