फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor raped, case registered against accused

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 29 Aug 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Minor raped, case registered against accused
मनीमाजरा। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने एक बुजुर्ग के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुई थी। शनिवार दोपहर को यह वीडियो मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह के पास पहुंची। उन्होंने आरोपी बाबू राम को पहचान लिया और इसकी सूचना चाइल्ड लाइन पर दी । सूचना पाते ही चाइल्ड लाइन प्रोजेक्ट डायरेक्टर संगीता जुंड ने मामले को गंभीरता से लिया और अपनी संस्था की काउंसलर अंकुश बामल और मनप्रीत कौर को लेकर बच्ची के घर पहुंचे और नाबालिग से सारी घटना की जानकारी लेकर पुलिस स्टेशन ले गए। इसके बाद पुलिस ने बच्ची बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मलकीत सिंह और चाइल्ड लाइन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर संगीता ने बताया कि आरोपी बाबू राम मोरी गेट में चाय बेचने का काम करता है तथा पीड़ित लोगों के घर पर काम कर गुजर बसर करती है। आरोप है कि आरोपी ने उससे कई दुष्कर्म किया। वीडियो के आधार व पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रोजेक्ट डायरेक्टर संगीता जुंड का कहना कि पीड़िता की माता ने भी दो दिन पहले एसएसपी कार्यालय में इस मामला की शिकायत दे रखी है। वहीं देर शाम पुलिस नाबालिग का मेडिकल करवाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed