फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor rape and accused drunk poison

नाबालिग से रेप के बाद 'रेपिस्ट' ने निगला जहर

Fri, 22 May 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 May 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
minor rape and accused drunk poison

पड़ोस में रहती नाबालिग बच्ची को घर में अकेला पाकर पहले तो उससे रेप किया, बाद में आरोपी ने जहर निगल लिया। मामला, रोहतक थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


थाना कलानौर के अंतर्गत काहनौर में नाबालिग को घर में अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। परिजन जब मामले की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बाद में परिजनों के थाने पहुंचने पर मामला दर्ज किया गया। वहीं मामला पुलिस में पहुंचने की सूचना मिलने पर आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने की कोशिश की। आरोपी को पीजीआई में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह काम पर चले गए थे। घर में  14 वर्षीय बेटी अकेले ही थी। इसी बीच काहनौर में अंग्रेजी शराब के ठेके पर काम करने वाला युवक विक्की निवासी ककराना घर में घुस गया। बेटी से दुराचार करते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पहले धुनाई फिर पहुंचे शिकायत करने

minor rape and accused drunk poison

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले नाबालिग के परिजनों ने आरोपी युवक को घेर लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी किसी तरह वहां से निकल गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के कुछ रिश्तेदार उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद नाबालिग के परिजन थाने पहुंचे। आरोपी युवक पांच वर्ष से शराब के ठेके पर ही कार्यरत है।

आरोपी पीजीआई में एसएचओ को पता नहीं
मामला पुलिस में पहुंचने की सूचना मिलने पर आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आरोपी को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया। आरोपी वार्ड नंबर- तीन के बैड नंबर 16 में भर्ती है।

वहीं थाना कलानौर एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि वह आरोपी विक्की की तलाश कर रहे हैं। उसने जहरीला पदार्थ निगला है इसकी भी जानकारी नहीं है। युवती के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed