{"_id":"5e6914648ebc3eeb314f4921","slug":"minor-deaf-girl-murdered-after-misdeed-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः नाबालिग मूक बधिर लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः नाबालिग मूक बधिर लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव
Thu, 12 Mar 2020 09:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:06 AM IST
सार
फिल्लौर के एक गांव में नाबालिग लड़की की दुराचार के बाद हत्या कर दी। लड़की का शव मंगलवार को सुबह गांव के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्लौर के एक गांव में नाबालिग लड़की की दुराचार के बाद हत्या कर दी। लड़की का शव मंगलवार को सुबह गांव के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा था। पुलिस जांच के मुताबिक लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय मनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वारदात सोमवार शाम साढे़ 7 बजे के करीब हुई। 13 वर्षीय मूक बधिर लड़की सामान लेने पास ही स्थित एक दुकान में गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। परेशान होकर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। मंगलवार को सुबह उन्हें गांव वालों ने सूचना दी कि उनकी बेटी का शव खेत में पड़ा है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की का शव खेत में पड़ा है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। बाद में उसकी हत्या कर खेत में फेंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन