फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   minister suresh prabhu in panchkula, rail minister panchkula visit, railway projects inaguration

रेल मंत्री ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात, पंजाब-चंडीगढ़ के लिए घोषणाएं

Mon, 27 Jun 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Mon, 27 Jun 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
minister suresh prabhu in panchkula, rail minister panchkula visit, railway projects inaguration
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने पंचकूला में शुरू किए नए प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने हरियाणा को जहां नई ट्रेन की सौगात दी, वहीं पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कई घोषणाएं भी कीं। रेलमंत्री ने रविवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चार परियोजनाओं सहित चार सुविधाओं को हरी झंडी दी।
विज्ञापन


इनमें सोनीपत-जींद के बीच 81 किलोमीटर नई दिल्ली रेल लाइन, सोनीपत जींद नई  पैसेंजर रेलगाड़ी की शुरुआत, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 व फुट ओवर  ब्रिज, सोनीपत जींद नई पैसेंजर रेलगाड़ी, चंडीगढ़ में मैकेनाइज्ड़ लांड्री, अमृतसर रेलवे स्टेशन के नजदीक  (छेहरता) पर कोचिंग एंव अनुरक्षण विकास,  चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त यातायात सुविधा, विभिन्न रेलवे स्टेशनों  पर 17 लिफ्ट और 10 स्केलेटर की सुविधा, 37 सीमित ऊंचाई वाले भूमिगत  पार-पथों का शिलान्यास शामिल हैं।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह  कैरो चंडीगढ़ के मेयर अरून सूद, मोहाली के सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा, नार्दन रेलवे जीएम एके पुथिया, डीआरएम दिनेश कुमार सहित रेलवे के अन्य  पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


92 स्केलेटर्स और 86 लिफ्ट की मंजूरी  
उत्तर  रेलवे में 92 स्केलेटर की मंजूरी मिली है। यह 59.7 करोड़ रुपये की लागत से  लगाए जाएंगे। एक स्केलेटर की कीमत 69 लाख रुपये है। ये स्केलेटर हैवी  ड्यूटी स्केलेटर हैं। वहीं 86 लिफ्टों की मंजूरी मिली है। ये 21.5 करोड़  रुपये की लागत से लगाए जाएंगे। एक लिफ्ट में एक साथ तेरह यात्री सवार हो  सकते हैं। इसके अलावा इस लिफ्ट में बिजली चले जाने पर फ्लोर लेवल पर लाने  के लिए ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस लगाए गए हैं। दिव्यांग आसानी से व्हील  चेयर पर बैठे बैठे आपरेटिंग पैनल तक पहुंच सकते हैं।

रेलमंत्री ने की इस स्टेशनों के लिए घोषणाएं
स्टेशन--------लिफ्ट---------एस्केलेटर
चंडीगढ़---------4------------4
लुधियाना--------3-------------2
जलंधर कैंट------1-------------
अमृतसर--------5------------2
ब्यास-----------2-------------
कुल-----------17------------10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed