फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Sukhjinder Randhawa Demands to remove Advocate General, Home Secretary and Chief Director Vigilance in Former DGP Sumedh Saini Case 

सैनी की रिहाई पर रार शुरू: मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने की एडवोकेट जनरल समेत तीन अधिकारियों को हटाने की मांग 

Fri, 20 Aug 2021 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 10:39 AM IST
सार

पंजाब विजिलेंस को झटका देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को हिरासत से मुक्त करने का आदेश जारी किया था। सैनी के वकील विनोद घई ने बताया कि हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी को राहत देते हुए उनके पूरे सेवा काल में दर्ज किसी भी मामले में कार्रवाई से पहले सात दिन का नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Minister Sukhjinder Randhawa Demands to remove Advocate General, Home Secretary and Chief Director Vigilance in Former DGP Sumedh Saini Case 
सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की गिरफ्तारी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के मामले पर कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने पूरे मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एजी और गृह विभाग के अफसरों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए शुक्रवार को रंधावा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर बीके उप्पल को उनकी प्रोफेशनल नाकाबलियत के लिए उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। रंधावा ने अपने इस ट्वीट में पूर्व कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को टैग किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुखजिंदर रंधावा इससे पहले भी मुख्यमंत्री के कामकाज पर टिप्पणी करते रहे हैं और नवजोत सिद्धू द्वारा कैप्टन के खिलाफ खोले गए मोर्चे में भी वे सिद्धू के पक्ष में रहे हैं। राज्य का गृह विभाग इस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ही अधीन है। इस तरह रंधावा ने अफसरों की नाकाबलियत का मुद्दा उठाकर कैप्टन के कामकाज पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यह पहला मौका है, जब कांग्रेस के किसी नेता ने राज्य के गृह विभाग के अफसरों पर सीधे तौर पर उंगली उठाई है। विभिन्न मामलों, जिनमें कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दिए जाने के मामले के समय भी पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन प्रधान सुनील जाखड़ ने एडवोकेट जनरल अतुल नंदा को बर्खास्त करने की मांग की थी। इनके अलावा सांसद प्रताप बाजवा और कई अन्य कांग्रेस नेता भी अतुल नंदा को हटाए जाने की मांग करते रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed