फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister majithia case, office transfer behind truth

मजीठिया केस: निरंजन के ट्रांसफर का सच

Sun, 18 Jan 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 18 Jan 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
minister majithia case, office transfer behind truth

प्रवर्तन निदेशालय में जालंधर से दिल्ली तक खलबली मची हुई है और तबादलों का दौर शुरू हो चुका है। जहां मजीठिया केस की जांच करने वाले अधिकारी सहायक डायरेक्टर निरंजन सिंह का तबादला कोलकाता किया गया है वहीं नॉर्थ जोन में भी तेजतर्रार अधिकारी संजय श्रीनेत को इंचार्ज बनाया गया है। उन्हें कनरल सिंह का स्थान दिया गया है। साथ ही तीन जनवरी को आई कॉल ने भी खलबली बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पंजाब में ईडी का आरोप था कि उनके फोन टेप किए जा रहे हैं और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां उनकी प्रॉपर्टी का हिसाब-किताब पूछ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छह हजार के ड्रग रैकेट में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने भी अपना पूरा जाल बिछाया हुआ है। केंद्रीय एजेंसियों ने कई फोनों को रिकॉर्डिंग पर लिया हुआ है। तीन जनवरी की एक कॉल ने केंद्रीय एजेंसियों को हिलाकर रख दिया है। तीन जनवरी की यह कॉल ईडी के वरिष्ठ अधिकारी और सत्ताधारी पार्टी के एक कद्दावर नेता के बीच हुई है।
विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसियां रख रही ईडी के अधिकारियों पर नजर

minister majithia case, office transfer behind truth

इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों ने पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को बनाकर दी। तीन जनवरी की इस कॉल ने बड़ा बम फोड़ दिया है यही कारण है कि आने वाले दिनों में कई तबादले ईडी में और देखने को मिल सकते हैं।

ईडी के सूत्रों की माने तो ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी की पंजाब के एक आईपीएस अधिकारी के साथ गहरी दोस्ती है और यह दोस्ती पार्टनरशिप में भी तब्दील हो चुकी है।

इस पार्टनरशिप की केंद्रीय एजेंसियों को पूरी जानकारी मिल चुकी है। ईडी के कई अधिकारी पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ जो दोस्ती निभा रहे हैं उसका खमियाजा उनको आने वाले दिनों में भुगतना पड़ सकता है।

निरंजन सिंह का जालंधर में दस साल का कार्यकाल
सहायक डायरेक्टर निरंजन सिंह का कार्यकाल जालंधर में दस साल रहा है। निरंजन सिंह का तबादला लंबे समय से लंबित था और उनको संवेदनशील ड्रग केस में जांच के लिए पंजाब रोका गया था।

निरंजन सिंह ने अपने कार्यकाल में रहते हुए कई केसों की जांच की जिसमें हैप्पी फॉरेक्स मनी लॉड्रिंग केस, राजा कंदोला ड्रग तस्करी केस, पाल पाबला नवांशहर हवाला कारोबारी केस, पंजाब के नामी सिंगरों मिस पूजा, गिप्पी ग्रेवाल, जजी बी, दिलजीत दोसांझ के  हवाला मनी के केस के अलावा सीपीएस अविनाश चंद्र के करीबी सीटा आढ़तिया का केस भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed