{"_id":"647a449195da5e2f5e032357","slug":"minister-laljit-singh-bhullar-reacts-on-meeting-of-navjot-singh-sidhu-and-bikram-singh-majithia-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बोले- सिद्धू और मजीठिया पहले से ही मिले थे, अब सबके सामने जफ्फी डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बोले- सिद्धू और मजीठिया पहले से ही मिले थे, अब सबके सामने जफ्फी डाली
Sat, 03 Jun 2023 01:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:08 AM IST
सार
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सबसे बड़ी बात कि उन्होंने जफ्फी उस मामले के समय डाली जब बलजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ विजिलेंस भ्रष्टाचार की जांच कर रही है और इन लोगों ने भ्रष्टाचार के आरोपी का समर्थन किया है। लालजीत भुल्लर ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार संभालने के बाद श्री हरमंदिर साहिब जी माथा टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू से गले मिलते बिक्रम मजीठिया।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अकाली और कांग्रेसी शुरू से ही आपस में मिले थे। कभी एक सत्ता में रहते तो कभी दूसरे सत्ता में रहते। इन्होंने कभी भी सत्ता में रहकर लूटपाट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि हर बार एक-दूसरे को बचाते रहे हैं। पहले पर्दे के पीछे एक-दूसरे को जफ्फी डालते थे। अब लोगों के सामने बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिद्धू ने जफ्फी डालकर साबित कर दिया है कि वह मिले हैं।
विज्ञापन
सबसे बड़ी बात कि उन्होंने जफ्फी उस मामले के समय डाली जब बलजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ विजिलेंस भ्रष्टाचार की जांच कर रही है और इन लोगों ने भ्रष्टाचार के आरोपी का समर्थन किया है। लालजीत भुल्लर ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार संभालने के बाद श्री हरमंदिर साहिब जी माथा टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन
भुल्लर ने कहा कि अगर बलजिंदर सिंह हमदर्द बेकसूर हैं तो विजिलेंस पूछताछ के बाद मामला बंद कर देगी। अगर बलजिंदर सिंह ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया तो फिर डर कैसे। सारे पंजाब की राजनीतिक दलों को इकट्ठा करके दबाव बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है? सच तो यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के काम से अब इन नेताओं को डर लगने लग गया है कि भविष्य में ये नेता कभी भी सत्ता में नहीं आ सकते हैं। इसलिए यह कोई मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ बोल रहे है। भुल्लर ने कहा कि पंजाब के गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यह मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना है। इसे हर हाल में सकार किया जाएगा।
विज्ञापन