फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Kuldeep Singh said Mafia Raj will end in a month or two from Punjab

अमृतसर: मंत्री कुलदीप सिंह बोले- सूबे से एक-दो माह में खत्म कर देंगे माफिया राज, लाल सिंह ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Wed, 23 Mar 2022 08:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 08:11 PM IST
सार

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अपने अमृतसर दौरे के दौरान जिला परिषद कांप्लेक्स में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। जहां डीसी और पुलिस कमिश्नर ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Minister Kuldeep Singh said Mafia Raj will end in a month or two from Punjab
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण का किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दावा किया कि सूबे से एक-दो माह में माफिया राज खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों के विकास के लिए ग्राम सभा को मजबूत किया जाएगा। वर्तमान में हर साल तीन बार होने वाली ग्राम सभा के बारे में लोगों को बताया ही नहीं जाता और सरपंच धक्के से अपने मुताबिक फैसले करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। प्रदेश में तीन बार होने वाली ग्राम सभा को बढ़ाया जाएगा और इनकी बैठक अधिकारियों की मौजूदगी में होगी और वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। 

विज्ञापन


धालीवाल ने बुधवार को यह बात अमृतसर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। अमृतसर पहुंचने पर उन्हें लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि पंजाब गांवों में बसता है और राज्य की 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है। इस वक्त गांवों में पीने के पानी और सीवरेज की सबसे बड़ी समस्या है। 
विज्ञापन


पहल के आधार पर गांवों में पीने का पानी मुहैया करवाया जाएगा और गंदे पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के जरिये गांवों में विकास करेंगे। ग्राम सभा की बैठकों में अधिकारी मौजूद रहेंगे और इसकी वीडियोग्राफी होगी, ताकि पता चल सके कि लोग क्या कहते हैं और सरपंच क्या कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायती जमीनों की बोली की भी वीडियोग्राफी होगी। पंचायती जमीनों पर कब्जे को मुक्त करने के लिए भी सरकार ठोस कदम उठाएगी। पंचायतों में अब धक्केबाजी नहीं चलेगी और लोगों के मुताबिक ही गांवों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में शिक्षा, सस्ती सेहत सुविधाएं, नशे को बंद करना और बेरोजगारी को खत्म करने के प्रमुख मुद्दे सरकार के पास हैं। इन चारों मुद्दों पर पंजाब सरकार काम करेगी। 

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अपने अमृतसर दौरे के दौरान जिला परिषद कांप्लेक्स में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। जहां डीसी और पुलिस कमिश्नर ने उनका स्वागत किया। धालीवाल ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की इच्छा है कि शहीद भगत सिंह के हर सपने को साकार किया जाए। एक सामान समाज का निर्माण किया जाए।

पंजाब में परिवहन माफिया का होगा खात्मा: लाल सिंह भुल्लर
कैबिनेट मंत्री लाल सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब से परिवहन माफिया का खात्मा कर सरकारी खजाने को भरने की योजना बनाई गई है। राज्य में बिना परमिट चल रही बसें और परिवहन माफिया को खत्म कर पीआरटीसी और रोडवेज को मजबूत किया जाएगा। सिंह ने यह बात बुधवार को अमृतसर दौरे के दौरान श्री गुरु रामदास जी का आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से कही।

कैबिनेट मंत्री लाल सिंह बुधवार को सुबह सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां में श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद गुरु नगरी में श्री गुरु रामदास जी का आशीर्वाद लेने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कवायद शुरू हो चुकी है। उनका मकसद प्रदेश की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराना है। 

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य से परिवहन माफिया का खात्मा कर दिया जाएगा। इससे जहां राज्य सरकार की कमाई बढ़ेगी, वहीं बेरोजगारों के लिए रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में चलने वाली सभी अवैध बसें, चाहे वे किसी की भी हों, जब्त की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी और तनदेही से निभाएंगे। इसलिए काम शुरू करने से पहले वे सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। श्री दरबार साहिब के अधिकारियों ने उन्हें किताबों का सेट देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed