फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister highlighted achievements after one year of bjp government

हाईटेक टेक्नोलॉजी से पटरी पर स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम

Tue, 27 Oct 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 27 Oct 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
Minister highlighted achievements after one year of bjp government

हरियाणा में हाईटेक और आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से बिगड़ी व्यवस्थाएं पटरी पर आ गई हैं। यह बात हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही। वह हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल की अवधि में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया। इसमें सरकार ने आधुनिक टेक्नालॉजी का सहारा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए कई योजनाओं को ऑनलाइन किया गया। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत ई-सेवाओं को बढ़ाया दिया गया है। प्रदेश में टेंडर सिस्टम, विभिन्न योजनाओं के तहत दी जानी वाली पेंशन, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अनेक जनसुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, डीसीपी अनिल धवन, एसडीएम ममता शर्मा, एसडीएम कालका गौरी मिड्ढा, नगर-निगम आयुक्त जगदीप ढांडा, डिप्टी मेयर सुनील तलवार, भाजपा महिला विंग की  उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला भाजपा प्रधान विशाल सेठ व सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

नौकरी में साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म
अनिल विज ने कहा कि नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रदेश में डी वर्ग की नौकरियों में साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म की गई है। सरकारी नौकरियों में साक्षात्कार के 12 प्रतिशत अंक किए गए है। नौकरियों में पहले की सरकारों में बड़े स्तर पर धांधली होती थी, लेकिन  भाजपा की सरकार नौकरियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी तथा नौकरी प्राप्त करने का एक ही मार्ग होगा और वह है योग्यता।

किसानों के लिए किया बेहतरीन काम
बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खराब होने से प्रदेश के किसानों को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ। सरकार ने किसानों का दर्द समझते हुए उन्हें 1100 करोड़ रुपये की राशि मुआवजे के रूप में वितरित की। यह मुआवजा प्रदेश में अब तक मिले सभी मुआवजों के जोड़ से अधिक था। सरकार ने चीनी मिल को उभारने के लिए उन्हें ऋण दिए ताकि किसानों की फसल का भुगतान समय पर हो सके।

एक लाख की शिकायत मिली

पंचकूला में लोगों की सुविधा के लिए सीएम विंडो शुरू की गई। इस पर लोगों की लगभग एक लाख शिकायत प्राप्त हुईं, जिनमें से 70-80 हजार शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कई योजनाएं और प्रोजेक्ट शुरू किए है। शासन और प्रशासन की आपसी तालमेल से इन प्रोजेक्ट का काम हो रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न  विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

टीडीएस में पंचकूला नंबर वन
जिला में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंचकूला कई क्षेत्रों में अन्य जिलों से आगे है। मुख्य आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधार कार्ड,  ई-गर्वनेंस जैसे क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि जिला में सभी राशन कार्ड कंप्यूटरीकृत है। टीडीएस में पंचकूला जिला नंबर वन पर है।


जिला के सभी पेंशन धारकों को बैंकों एवं डाकघरों से पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। शहरी क्षेत्र में 97 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 90 प्रतिशत बुजुर्गों की पेंशन बैंक एवं डाकखानों में जमा हो रही है।

श्रम विभाग द्वारा जिला में बाल मजदूरी पर पाबंदी लगाई गई है। इसके साथ-साथ बच्चों द्वारा भीख मांगने पर भी अंकुश लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed