पंजाब: मंत्री ने फहराया उल्टा तिरंगा, मचा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ देश आजादी की 69वीं सालगिरह का जश्न मना रहा था, दूसरी ओर उल्टा तिरंगा फहराए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। मामला पंजाब का है और यह महान काम किया मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया।
ध्वजारोहण के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि तिरंगा उल्टा है। देखते ही देखते हंगामा हो गया। मीडिया ने सवालों की झड़ी लगा दी। इस पर सफाई देते हुए कहा गया कि इसमें मजीठिया की कोई गलती नहीं। तिरंगा लगाने वालों की गलती है। उन्होंने तिरंगा उल्टा लगाया।
मामले में अब दो पुलिसकर्मी निलंबित कर दिये गये हैं, वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जबाव तलब किया गया है।
दो पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस उपायुक्त तलब
घटना अमृतसर के गुरुनानक स्टेडियम में हुई। समारोह में मजीठिया बतौर मुख्यतिथि आए थे। ध्वजारोहण करने के बाद जैसे ही वे अपनी सीट पर जाकर बैठे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पूछताछ पर पता चला कि तिरंगा उल्टा फहराया गया। ये देख मीडियाकर्मियों के होश उड़ गए। मजीठिया भी हैरान रह गए।
उन्हें इस घटना पर शर्मिंदगी महसूस हुई। इस गलती के लिये उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को गलती ठीक करने तथा मामले की जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
अमृतसर के पुलिस आयुक्त जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक को इस घटना के लिये जिम्मेदार पाया गया है तथा इन दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) से भी इस घटना के लिये जबाव तलब किया गया है।