{"_id":"58f8f0f24f1c1bf5058b4568","slug":"minister-anil-vij-on-national-herald-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेशनल हेराल्ड मामले में हुड्डा को जाना पड़ेगा जेल : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेराल्ड मामले में हुड्डा को जाना पड़ेगा जेल : विज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर एजेएल को दोबारा प्लाट आवंटन मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीखा हमला बोला है। विज ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में हुई लूट में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को अवश्य जेल जाना पड़ेगा। यह पहली बार देखने में आया है कि अपने राजनीतिक आकाओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मोती लाल वोहरा को खुश करने के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने नेशनल हेराल्ड मामले में स्वयं हस्ताक्षर किए हैं।
करोड़ों रुपये के प्लॉट को कौड़ियों के दाम दे दिया गया। इससे प्रदेश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विजिलेंस जांच के आधार पर मामला सीबीआई को सौंपा गया है। सीबीआई ने इसमें हुड्डा और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें सब बेनकाब हो जाएंगे। विज ने कहा कि केंद्र सरकार ने वीवीआईपी कल्चर को समाप्त करते हुए गाड़ियों पर लगी लाल बत्तियां हटाने के आदेश पारित किए हैं। इससे आम आदमी और वीवीआईपी लोगों के बीच का अंतर खत्म होगा।