फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister anil vij, electricity cut, power cut, anil vij on action, power corporation, jind

मीटिंग में बार-बार बिजली ट्रिप होने से भड़के मंत्री, एक्सईएन निलंबित

Sat, 09 Jul 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद।
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद। Updated Sat, 09 Jul 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
minister anil vij, electricity cut, power cut, anil vij on action, power corporation, jind
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
जिला परिवेदना समिति की शुक्रवार को आयोजित बैठक में  बार-बार बिजली ट्रिप होने से भड़के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम जींद के कार्यकारी अधिशासी अभियंता(एक्सईएन) अनुपम कटियार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


विज ने निगम के अधिकारियों को नसीहत की दी कि जब मीटिंग में ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था सही नहीं है तो आम जनता किस हाल में होगी। कटियार के अलावा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर विज ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ ओमप्रकाश वर्मा एवं आईएफएस संदीप लाठर को भी सस्पेंड कर दिया और दो पुलिसकर्मियों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विज सुबह जिला परिवेदना समिति की मीटिंग में भाग लेने पहुंचे थे। बैठक शुरू होते ही बिजली कट लगने लगे। बिजली के बार-बार ट्रिप होने पर मंत्री भड़क गए और पूछा बिजली निगम का एक्सईएन कौन है। इस पर जैसे ही एक्सईएन अनुपम कटारिया आगे आए, विज ने पूछा कि यह क्या व्यवस्था है। देखो एसपी साहब को पसीना आ रहा है...ये एसी लगे हैं या डब्बे है। बार-बार बिजली क्यों ट्रिप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘तुम्हारे बस की सरकारी नौकरी नहीं है, इसे छोड़कर दुकान खोल लेनी चाहिए’ मंत्री ने बिजली अधिकारियों को यहां तक कह दिया कि, आप चाहते हो यहां काम नहीं हो, इसीलिए बिजली की यह व्यवस्था है। जनरेटर क्यों नहीं है? जैसे ही विज ने कटारिया को निलंबित किया,वहां मौजूद परिवेदना समिति के सदस्यों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। इसके बाद एक्सईएन मीटिंग से चले गए।

बैठक के दौरान ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों एएफएसओ ओमप्रकाश वर्मा एवं आईएफएस संदीप लाठर को किसी मामले की गलत तरीके से जांच करने के चलते निलंबित कर दिया। डीएफएसी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का केस भी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एक मामले में एएसआई बिजेंद्र तथा कर्ण सिंह की एक साल की वार्षिक वेतन वृद्धि तुरंत रोकने के निर्देश दिए।


किसी न किसी पर गिरती है गाज
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में विज लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हैं। उनकी इसी शैली के चलते फतेहाबाद में तत्कालीन एसपी संगीता कालिया से उनका विवाद चर्चा का विषय बन गया था। इसके बाद कालिया को फतेहाबाद से स्थानांतरित कर दिया गया। विज अपनी हर मीटिंग में किसी ने किसी अधिकारी के खिलाफ सख्त फैसला लेते हैं। पिछले दिनों ने फतेहाबाद में बैठक के दौरान ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर एफएसओ को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed