{"_id":"65afb664580436ff0a0c58c3","slug":"minister-aman-arora-rejects-speculations-about-contesting-lok-sabha-elections-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मंत्री अमन अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज, केंद्र सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मंत्री अमन अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज, केंद्र सरकार पर बोला हमला
Tue, 23 Jan 2024 06:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
मंत्री अमन अरोड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से चुनाव मैदान में उतरने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी भी स्तर पर कोई बात नहीं आई है लेकिन पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हाईकमान के हर आदेश का पालन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है और पंजाब में पार्टी अपनी सरकार के दो साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास के आधार पर वोट मांगेगी। मंगलवार को वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम में पूरी दुनिया की आस्था है और इसे सियासी रंगत देना अनुचित है। देश की जनता तय करेगी कि कौन सी पार्टी रामराज्य पर पहरा दे सकती है।
विज्ञापन
धर्म से प्रेरणा ली जानी चाहिए, धर्म का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन भिजवाए जा रहे हैं, जोकि सियासत के प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि सुनाम में रेलवे अंडरब्रिज के लिए 19 जनवरी को टेंडर खुल गए हैं और 12 फरवरी अंतिम तिथि है। आठ माह के भीतर यह अंडरब्रिज पूरा होना है।