फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mining mafia is fearless in Majri, former sarpanch beaten up

Chandigarh News: माजरी में माइनिंग माफिया बेखौफ, पूर्व सरपंच को पीटा

Sat, 25 Apr 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia is fearless in Majri, former sarpanch beaten up
कुराली। ब्लॉक माजरी क्षेत्र में सक्रिय माइनिंग माफिया के कारिंदों ने गांव थाना गोबिंदगढ़ के पूर्व सरपंच की सरेआम पिटाई कर दी। घायल पूर्व सरपंच प्रदीप राठौर को उपचार के लिए कुराली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल में भर्ती प्रदीप राठौर ने बताया कि वह अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी माइनिंग में लगे ट्रकों का काफिला वहां से गुजर रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रक चालकों से खराब सड़कों की समस्या का जिक्र कर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने की बात कही, ताकि धूल और खराब सड़क से लोगों को राहत मिल सके। इसी बात से नाराज होकर कुछ ट्रक चालकों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष फैल गया है। समाजसेवी राणा कुशलपाल ने कहा कि ब्लॉक माजरी में माइनिंग माफिया दिन-रात बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहा है। एसएचओ माजरी नवदीप सिंह ने बताया कि यह दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed