फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Financial Help Offered by People

कोरोना: मुसीबत की घड़ी में पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, आप भी बनें दानवीर...करें सहयोग

Tue, 07 Apr 2020 02:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Financial Help Offered by People
कोरोना संकट में मदद को बढ़े हाथ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के काम में जुटे पीजीआई के कर्मचारियों ने एक और पहल की है। पीजीआई के संकाय और गैर संकाय कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पीजीआई के डायरेक्टर डा. जगतराम ने बताया कि सभी डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन 2.15 करोड़ रुपये हुआ है, जिसे राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए दिया जा रहा है। पीजीआई के स्टाफ ने हमारी एक अपील पर अपना एक दिन का वेतन दान किया है।
विज्ञापन


कोरोना से जंग में हम हर स्तर पर बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संकट की घड़ी में चंडीगढ़ के प्रशासक बीपी सिंह बदनौर का पूरा सहयोग मिल रहा है। पीजीआई में कोरोना से बचाव के सभी साधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई को दिए 500 मास्क
प्रॉपर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन ने सोमवार को पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगतराम को 500 एन-95 मास्क सौंपे। यह जानकारी कमलजीत सिंह पंछी ने दी।

मिनर्वा फुटबॉल क्लब ने पांच लाख रूपये की राशि दी

कोरोना वायरस के पीड़ित लोगों की मदद के लिए मिनर्वा फुटबाल अकादमी आगे आई है। अकादमी ने कोरोना वायरस फंड के तहत चार अलग-अलग संस्थाओं को कुल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह सहायता राशि मिनर्वा फुटबाल अकादमी के मालिक रंजीत बजाज की ओर से दी गई है।

इनमें एक लाख रुपये हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड, एक लाख रुपये पंजाब के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड, दो लाख रुपये प्रधानमंत्री केयर फंड जबकि एक लाख रुपये यूटी के इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी को दिए गए हैं। रंजीत बजाज ने कहा कि कोरोना वायरस आज कई देशों में अपनी जड़ें जमा चुका हैं। भारत में कई राज्यों में इसके चपेट में हैं। यह हम सब के लिए मुश्किल की घड़ी है। ऐसे में हम सबको इसका डट कर एकजु़टता के साथ मुकाबला करना होगा।

बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ने पीएम केयर्स फंड में दिए साढ़े तीन लाख
ऑल इंडिया एक्स सर्विसमेन बैंक इंप्लाइज फेडरेशन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यरत पूर्व सैनिकों की संस्था है। यह पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए काम करती है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संस्था के सदस्यों ने पीएम केयर्स फंड में साढ़े तीन लाख रुपये का प्रारंभिक योगदान दिया है।

फेडरेशन के महासचिव वेंकटेश नारायण ने सभी सदस्यों का इस राष्ट्रव्यापी महामारी से लड़ने में दिए गए योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही अन्य सदस्यों से भी अपना यथाशक्ति योगदान देने की अपील की है।

चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन 11 हजार रुपये की राशि दान दी

वर्ल्ड टेबल टेनिस डे पर चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रधान सुखमीत सिंह ग्रेवाल ने सिटी के टेबल टेनिस खिलाड़ियों, कोचों, ऑफिशल्स को बधाई देते हुए  शुभकामनाएं दी हैं। सुखमीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन 11 हजार रूपये की राशि दी हैं। 

इसके साथ ही चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन लॉकडाउन के खुलने के बाद सिटी में ग्रास रूट से प्रतिभाओं को निखारने के लिए दो सरकारी स्कूलों में टेबल टेनिस के टेबल दिए जाएंगे। वहीं चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन के आधिकारी अपनी एक दिन की सैलरी कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed