फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Milkha Singh's ashes immersed

अब कौन कहेगा-जिउंदा रह पुत्तर : मिल्खा सिंह की अस्थियां विसर्जित

Mon, 21 Jun 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Milkha Singh's ashes immersed
चंडीगढ़/कीरतपुर साहिब। ‘जिउंदा रह पुत्तर। यह तीन शब्द जब सुनता था तो मैं अपने आपको धन्य समझता था। जब भी पिता से फोन पर बात करता था तो वह मेरे अभिवादन का इसी तरह जवाब देते थे। अब मैं यह्य शब्द कभी नहीं सुन सकूंगा’।
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब में अपने महान पिता मिल्खा सिंह की अस्थियां विसर्जित करते समय जीव मिल्खा बेहद दुखी नजर आए। भावुक होते हुए जीव ने कहा कि अब उन्हें कौन यह बात कहेगा। कौन आशीर्वाद देगा। बिलखते भाई को बहनों ने संभाला।
विज्ञापन

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की अस्थियां रविवार सुबह कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब में विसर्जित कर दी गईं। जीव मिल्खा सिंह ने नम आंखों से बहनों के साथ पिता को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने देश का नाम रोशन किया है, हालांकि वह बीमारी के कारण जिंदगी की जंग हार गए, लेकिन पिता ने अंतिम समय तक केवल संघर्ष का रास्ता ही दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन परिवार सुबह 8.30 बजे चंडीगढ़ सेक्टर-25 से उनकी अस्थियां लेकर निकला और 9.30 बजे कीरतपुर साहिब पहुंच गया। जीव मिल्खा सिंह, बहन सोनिया सांवलका, बहनोई मनीष सांवलका और मोना मिल्खा सिंह के अलावा अन्य पारिवारिक सदस्य साथ थे। गुरुद्वारा साहिब में भाई निर्मल सिंह ने अंतिम अरदास करते हुए स्वर्गीय मिल्खा सिंह की आत्मिक शांति की कामना की। इसके बाद पूरा परिवार 12.30 बजे चंडीगढ़ सेक्टर 8 स्थित अपने निवास पहुंच गया।

पितृ दिवस पर देते थे उपहार
जीव मिल्खा सिंह का अपनी मां और पिता से गहरा लगाव था। हर साल पितृ दिवस पर वह उनके लिए उपहार भी लाते थे। कभी शर्ट तो कभी टी-शर्ट और कई बार तो गुलाब का फूल भी दे दिया करते थे। जीव मिल्खा सिंह जब पितृ दिवस के दिन कहीं विदेश में टूर्नामेंट खेल रहे होते तो फोन पर पिता मिल्खा सिंह से बात जरूर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed