{"_id":"5fb7de6d8ebc3e9be6020ec2","slug":"milkha-singh-celebrates-his-91st-birthday-at-his-residence-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्खा सिंह ने मनाया अपना 91वां जन्मदिन, फिटनेस के राज पर बोले- सुबह की दौड़ सबसे बड़ा टॉनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्खा सिंह ने मनाया अपना 91वां जन्मदिन, फिटनेस के राज पर बोले- सुबह की दौड़ सबसे बड़ा टॉनिक
Fri, 20 Nov 2020 08:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
पद्मश्री मिल्खा सिंह अपने परिवार के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री मिल्खा सिंह 91 साल के हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर- 8 स्थित अपने घर में केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह, बहू कुदरत मिल्खा सिंह, पोते हरजय सिंह भी मौजूद रहे। परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मिल्खा सिंह ने इस मौके पर कहा कि वह आज भी खुद को पूरी तरह फिट पाते हैं। इसमें सुबह की सैर और व्यायाम का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर सबसे बड़ा टॉनिक
मिल्खा सिंह ने कहा कि लोग अपने काम काज में व्यस्त रहते हैं। इस भागदौड़ और आपाधापी में लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। यह गलत है। लोगों को लंबी जिंदगी जीने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अपने लिए समय निकालना चाहिए।
विज्ञापन
रोज सुबह व्यायाम करना चाहिए। योग, ध्यान से शरीर को अंदर से मजबूत बनाना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर सबसे बड़ा टॉनिक है। ऐसे में अपने लिए दो घंटे का समय सुबह जरूर निकालना चाहिए। कोरोना से लड़ने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनते देखने की तमन्ना
मिल्खा सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत का कोई नौजवान 400 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाए। इस लक्ष्य को मैं अपने जीवन में हासिल नहीं कर सका। लॉस एंजिल्स में मैं इस दौड़ में चौथे नंबर पर रहा था।