फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Military Literature Fest Bike rally in Chandigarh

मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट: चंडीगढ़ में बाइक रैली, ट्राई-सिटी के बाइकर्स ने बढ़ाया जोश, देशभक्ति से गूंजा शहर

Sun, 26 Oct 2025 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Oct 2025 03:41 PM IST
सार

मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत से पहले चंडीगढ़ में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला यानी ट्राईसिटी के सैकड़ों बाइक सवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
Military Literature Fest Bike rally in Chandigarh
प्रेस क्लब के पास से गुजरे बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के शौर्य, सम्मान और देशभक्ति के संगम से ओतप्रोत मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की शुरुआत से पहले रविवार को चंडीगढ़ में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली (ट्राईसिटी) के बाइकर्स ने भाग लिया। यह भव्य बाइक रैली शहर की विभिन्न सड़कों से गुजरी। इनमें कई महंगी बाइक्स और स्पोर्ट्स बाइक भी शामिल थी। जहां-जहां से भी बाइकर्स गुजरे, इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


बाइक रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और सेना के शौर्य, बलिदान एवं योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। रैली को हरी झंडी दिखाकर अधिकारियों ने रवाना किया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस प्रेस क्लब पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में सेना के पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय बाइकिंग क्लबों के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए जय जवान, जय भारत के नारे लगाए, जिससे माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।

आयोजकों के अनुसार, यह रैली मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की पूर्व तैयारियों का हिस्सा है, जो आने वाले दिनों में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में सैन्य इतिहास, वीर गाथाओं, और डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़ी चर्चाएं, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने भी सड़क किनारे खड़े होकर बाइक सवारों का उत्साहवर्धन किया और इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed